{"_id":"336c3920-18e2-11e2-8947-d4ae52bc57c2","slug":"aaloo-sabudana-tikki-recipe","type":"story","status":"publish","title_hn":"आलू और साबूदाना टिक्की","category":{"title":"Lifestyle Archives","title_hn":"लाइफस्टाइल आर्काइव","slug":"lifestyle-archives"}}
आलू और साबूदाना टिक्की
कोमल तनेजा
Updated Sat, 24 Nov 2012 10:06 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सामग्री
विज्ञापन
दो कप उबले और मैश किए आलू, आधा कप साबूदाने को 7-8 घंटे साबूदाने को भिगोकर निथार लें, दो चम्मच सिंघाड़े का आटा, दो चम्मच मूंगफली को भुनकर थोड़ा दरदरा पीस लें।
सीजनिंग
दो बारीक कटी हरी मिर्च, आधा चम्मच धनिया पाउडर, आधा चम्मच आमचूर, आधा चम्मच लाल मिर्च पाउडर, सेंधा नमक और लाल मिर्च स्वादानुसार।
विधि
- एक बर्तन में मैश्ड आलू रखें।
- इसमें साबूदाना और मूंगफली अच्छे से मिलाएं और सीजनिंग की सभी सामग्रियां मिला लें।
- अब इसमें सिंघाड़े का आटा डालकर मिलाएं जिससे यह थोड़ा कड़ा हो जाए।
- अब गीले हाथों से इनकी गोलियां बनाकर उन्हें चपटा कर लें। गहरे पैन में इन्हें गोल्डन ब्राउन होने तक डीप फ्राइ कर लें।
- गर्मागर्म परोसें।