फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Lifestyle Archives ›   6 Best Ways To Treat Your Skin With Oil

चेहरे पर ग्लो लाने के ये 6 घरेलू नुस्खे नहीं जानते होंगे आप

Sat, 09 May 2015 03:58 PM IST
Updated Sat, 09 May 2015 03:58 PM IST
विज्ञापन
6 Best Ways To Treat Your Skin With Oil

आप अपने चेहरे और त्वचा पर निखार लाना चाहते हैं तो इसके लिए आप कुछ आसान घरेलू नुस्खों को अपना सकते हैं।

विज्ञापन


चेहरे का दमकाने के लिए आप तेल का इस्तेमाल कर सकते हैं। जी हां, आपने सही सुना हम आपके तेल से चेहरा साफ करने के लिए कह रहे हैं। चेहरे को साफ करने और चमकाने के लिए तेल बहुत मददगार है। इससे आपके चेहरे की समस्याएं और रोग भी दूर होंगे।

ब्यूटी प्रोडक्ट के विकल्प में ऑयल मसाज से बढ़िया उपाय कोई नहीं हो सकता। ऑयल मसाज चेहरे की त्वचा को दमकाने का नैचुरल तरीका माना गया है। जानिए, किस तरह के तेल से चेहरे को चमकाया जा सकता है।
विज्ञापन

मसाज

6 Best Ways To Treat Your Skin With Oil

आप मसाज के लिए कोई भी तेल का इस्तेमाल कर सकते हैं लेकिन नारियल, अरंडी और सूरजमुखी का तेल मसाज के लिए बेहतर माना जाता है। इससे सभी रोम छिद्र खोलने में मदद करता है। सबसे पहले आप तेल से चेहरे की अच्छी तरह से मसाज करें।

विज्ञापन

इन तेलों का करें इस्तेमाल

6 Best Ways To Treat Your Skin With Oil

तैलीय त्वचा वालों को अपनी स्किन का ध्यान रखते हुए तेल का इस्तेमाल करना चाहिए। तैलीय त्वचा वालों को 30 फीसदी अरंडी का तेल और 70 फीसदी सुरजमुखी का तेल मिलाकर त्वचा पर लगाना चाहिए। इस तेल के इस्तेमाल के बाद आप इसके प्रभाव को खुद महसूस करेंगे। नतीजों के आधार पर आप तेल के मिश्रण की मात्रा कम-ज्यादा भी कर सकते हैं।

नॉर्मल स्किन ट्रीटमेंट सामान्य त्वचा वालों को अरंडी का तेल कम मात्रा में इस्तेमाल करना चाहिए। अगर आपकी त्वचा नैचुरल है तो आपको 20 फीसदी अरंडी का तेल और 80 फीसदी सूरजमुखी के तेल का इस्तेमाल करना चाहिए।

ड्र्राई स्किन ट्रीटमेंट रूखी त्वचा वालों को सूरजमुखी तेल अधिक मात्रा में इस्तेमाल करना चाहिए। रूखी त्वचा वालों को सुंदरता पाने के लिए 10 फीसदी अरंडी का तेल 90 फीसदी सूरजमुखी के साथ मिलाकर त्वचा पर लगाना चाहिए।

विज्ञापन

भाप लेना

6 Best Ways To Treat Your Skin With Oil

चेहरे पर ऑयल मसाज करने के लिए तकरीबन 10 मिनट तक चेहरे पर भाप लेनी चाहिए। या फिर आप तौलिए की मदद से 10 मिनट तक भाप ले सकते हैं। इससे चेहरे के बंद सभी छिद्र खुल जाएंगे और चेहरे पर चमक आएगी। इसके बाद गर्म तौलिए से हल्के से चेहरा साफ कर लें।

ऑलिव ऑयल ट्रीटमेंट

6 Best Ways To Treat Your Skin With Oil

आप कोई और तेल लेने के बजाय जैतून का तेल भी चेहरे को साफ करने के लिए इस्तेमाल कर सकते हैं। अच्‍छे नतीजे पाने के लिएए आप ऑलिव ऑयल के साथ थोड़ा सा अरंडी का तेल भी मिला सकते हैं।

इससे चेहरे से डस्ट हटाने में मदद मिलेगी। आपको कैमिकल प्रोडक्ट इस्तेमाल करने के बजाय बेझिझक चेहरे पर तेल का इस्तेमाल करना चाहिए।

फोटोः गेटी इमेज

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed