फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Lifestyle Archives ›   5 Reasons Why Women Don't Like Shy Men

मर्दों के ऐसे स्वभाव से दूर भागती हैं लड़कियां

Tue, 12 May 2015 12:37 PM IST
Updated Tue, 12 May 2015 12:37 PM IST
विज्ञापन
5 Reasons Why Women Don't Like Shy Men

क्या सचमुच महिलाओं को शर्मीले मर्द पसंद नहीं आते। सही मानिए तो महिलाओं को शर्मीले पुरुष बेहद क्यूट लगते हैं। लेकिन आंकड़ों को देखें तो महिलाओं को वो पुरुष ज्यादा पसंद आते हैं जिनमें पुरुषत्व क्वालिटी ज्यादा होती है।

विज्ञापन


बेशक शर्मीले पुरुष जीवन में विनर बन सकते हैं और सफल भी हो सकते हैं लेकिन महिलाओं की बारी आते ही ऐसे पुरुषों के लिए समस्या खड़ी हो सकती है।

हालांकि शर्मीले पुरुषों को निराश होने की जरूरत नहीं लेकिन सही बात तो ये है ऐसे पुरुषों को कम से कम महिलाओं के आगे खुलकर अपनी बात रखनी चाहिए।

जबकि सचचाई तो ये है कि शर्मीले पुरुष अपनी भावनाओं को सार्वजनिक तौर पर किसी से नहीं बांटते। लेकिन वे अपनी पार्टनर के संग खुलकर बात करेंगे और अपनी भावनाओं को शेयर करेंगे तो उनके लिए चीजों को मैनेज करना आसान होगा। नहीं तो उनके लिए समस्या बढ़ सकती है।
विज्ञापन


जानिए, महिलाओं को शर्मीले पुरुष कैसे लगते है?

निर्णय लेने में सक्षम ना हो

5 Reasons Why Women Don't Like Shy Men

यूं तो महिलाएं शर्मीले पुरुषों से नफरत नहीं करती लेकिन जब कोई पुरुष निर्णय ना ले पाएं या फिर असमंजस की स्थिति में हो तो महिलाओं को ऐसे पुरुष बिल्कुल नहीं भाते। महिलाएं उन पुरुषों की तरफ ज्यादा आकर्षित होती हें जो परिस्थितियों को संभालते हुए समय पर निर्णय लेते हैं।

बेडरूम में झिझक हो

5 Reasons Why Women Don't Like Shy Men

जब कोई पुरुष बेडरूम में शर्माता है तो शुरूआत में ऐसा होने में कोई दिक्कत नहीं है लेकिन लगातार ऐसा होता है तो महिलाओं को ऐसे पुरुषों से बोरियत होने लगती है। शर्मीले स्वभाव के पुरुषों से भी से उम्मीद की जाती है कि कम से कम बेडरूम में वे शर्मीला स्वभाव छोड़कर एक्टिव रहें।

विज्ञापन

हीन भावना से ग्रसित

5 Reasons Why Women Don't Like Shy Men

अगर शर्मीला स्वभाव हीनभावना के कारण है तो ऐसे पुरुषों से कोई भी महिला दूर भागेगी। इसलिए महिलाओं को ऐसे बोल्ड पुरुष ज्यादा भाते हैं जो किसी भी ‌स्‍थिति को आसानी से संभाल लेते हैं।

अपनी बात कहने में झिझकना

5 Reasons Why Women Don't Like Shy Men
शर्मीले पुरुष आमतौर पर अपनी बात कहने में झिझकते हैं। ये सब शुरूआत में तो अच्छा लगता है लेकिन लंबे समय तक ऐसा हो तो महिला इरिटेट होने लगती है।

जल्दी से नहीं मिलती सफलता

5 Reasons Why Women Don't Like Shy Men

ऐसा माना जाता है कि बिंदास पुरुषों को सफलता जल्दी से मिल जाती है जबकि जो पुरुष शर्मीले स्वभाव के होते हैं उन्हें कम क्षेत्रों में ही सफलता मिलती है। सफलता ना भी मिले लेकिन जो पुरुष अपने ऐसे स्वभाव के कारण लगातार फेल होते हैं तो महिलाएं उनके साथ लंबे समय तक रह नहीं पाती।

फोटोः गेटी इमेज

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed