दफ्तर में अगर आपकी लग जाती हैं आंख तो पढ़ें यह खबर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दफ्तर में अपने काम से स्टार बन जाएं इसके लिए अगर आप दिन-रात पसीना बहाते हैं तो उससे बेहतर उपाय है।
यूनिवर्सिटी कॉलेज लंदन के शोध की मानें तो दफ्तर में 30 से लेकर 90 मिनट तक की नींद लेने से काम का नुकसान नहीं होता बबल्कि कार्यक्षमता बढ़ जाती है।
शोधकर्ता विंसेंट वाश ने अपने शोध के आधार पर कई कंपनियों को ऐसा प्रपोजल भेजा है जिसमें उन्होंने कर्मचारियों की कार्यक्षमता बढ़ाने के लिए दिन में तय समय पर नींद लेने का परामर्श दिया है।
हटाएं समय की बंदिश
शोध में न सिर्फ दिन में थोड़ी नींद को बेहतर कार्यक्षमता में मददगार माना है बल्कि कार्यक्षमता बढ़ाने के लिए दफ्तर में समय की पाबंदी हटाने की भी बात कही है।
उनका मानना है कि यदि कर्मचारी अपने काम के नियत घंटों को अपनी सुविधा के अनुसार दफ्तर में बिताए तो वह अपने काम को अधिक जिम्मेदारी से करता है।
जरूरी है बदलाव
शोध में माना गया कि दफ्तर का तय रुटीन और काम का तनाव सेहत को इतना अधिक प्रभावित करता है कि इससे उनकी कार्यक्षमता घट जाती है।
उन्होंने माना कि अक्सर लोग काम के दबाव के कारण नींद पूरी नहीं करते, सामाजिक तौर पर कट जाते हैं और कई बार वे दिन का खाना भी छोड़ देते हैं। इससे न सिर्फ उनकी कार्यक्षमता घटती है बल्कि कई रोगों को भी निनंत्रण मिलता है।