दफ्तर में बनना है स्टार तो रोज 15 मिनट करें यह काम
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अगर आप अपने दफ्तर में अपने काम से स्टार परफॉर्मर बनना चाहते हैं तो रोजाना अपने रुटीन से 15 मिनट निकालें।
हॉवर्ड यूनिवर्सिटी के शोध की मानें तो जो लोग दफ्तर में काम के दौरान 15 मिनट का समय अपने काम का अवलोकन करने के लिए निकालते हैं, वे अपेक्षाकृत अधिक अच्छी तरह अपनी जिम्मेदारी निभाते हैं।
बढ़ती है कार्यक्षमता
शोधकर्ता फ्रेंसिया गीनो के अनुसार, ''जब हमारे पास थोड़ा समय दिन भर किए गए काम पर विचार करने के लिए होता है तो वे अपनी योजना अच्छी तरह बनाते हैं और उनकी कार्यक्षमता अधिक सुनियोजित हो जाती है।''
शोधकर्ताओं ने आउटसोर्सिंग कंपनी विप्रो के कर्मचारियों पर अध्ययन करके यह निष्कर्ष निकाला है।
चौंकाने वाले परिणाम
शोधकर्ताओं ने प्रतिभागियों को 10 दिनों तक प्रतिदिन दफ्तर में 15 मिनट के लिए अपने काम का अवलोकन करने के लिए कहा। उन्होंने पाया कि इस प्रक्रिया को नियमिति तौर पर करने से 10 दिनों में उनकी कार्यक्षमता 22.8 प्रतिशत अधिक हो गई है।
उन्होंने माना कि इससे न सिर्फ उनकी स्मृति बढ़ती है बल्कि आत्मविश्वास बढ़ता है जिससे उनकी कार्यक्षमता बढ़ जाती है।