{"_id":"76d5b472206b2e0d568bbebd1d579815","slug":"various-posts-in-north-eastern-railway","type":"story","status":"publish","title_hn":"रेलवे में 3,136 पदों पर भर्ती, 10वीं पास करें आवेदन","category":{"title":"Jobs Archives","title_hn":"जॉब्स आर्काइव","slug":"jobs-archives"}}
रेलवे में 3,136 पदों पर भर्ती, 10वीं पास करें आवेदन
अमर उजाला, दिल्ली
Updated Wed, 30 Oct 2013 07:39 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दक्षिण पूर्वी रेलवे में कुल 3,136 पद भरे जाने के लिए विज्ञप्ति जारी की गई है।
इन पदों के अंतर्गत प्वाइंट मैन बी (ऑपरेटिंग) के 104 पद, ट्रेकमैन (इंजीनियरिंग) के 1343 पद, हैल्पर के 1498 और सफाईकर्मी के 191 पद शामिल हैं। इन पदों के लिए वेतनमान 5200 से 20200 रुपये ग्रेड पे 1800 रुपये निर्धारित है।
इन पदों के लिए न्यूनतम शैक्षिक योग्यता के तहत 10वीं उत्तीर्ण अथवा आईटीआई अथवा समकक्ष होना चाहिए। सामान्य वर्ग के आवेदक की आयु कम से कम 18 वर्ष और अधिक से अधिक 33 वर्ष होनी चाहिए। आरक्षित वर्ग के लिए नियमानुसार छूट प्रदान की गई है।
इन पदों की भर्ती के लिए लिखित परीक्षा, शारीरिक दक्षता परीक्षा और चिकित्सा परीक्षा आयोजित की जाएंगी। आवेदन जमा करने के लिए अंतिम तारीख 25 नवंबर 2013 है।
विज्ञापन
आवेदक निश्चित प्रारूप में भरकर साधारण डाक द्वारा- सहायक कार्मिक अधिकारी (भर्ती), रेलवे भर्ती एकक, दक्षिण पूर्वी रेलवे, गार्डन रीच मार्ग, प्रथम तल, बंगला नं.12ए, कोलकाता-700043 के पते भेजा जाना चाहिए। आवेदन भरने के लिए आवेदन शुल्क 100 रुपये निर्धारित है।
और अधिक जानकारी के लिए वेबसाइट www.rrcser.in पर लॉग ऑन करें।