फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Jobs Archives ›   various posts in north eastern railway

रेलवे में 3,136 पदों पर भर्ती, 10वीं पास करें आवेदन

Wed, 30 Oct 2013 07:39 PM IST
अमर उजाला, दिल्ली
अमर उजाला, दिल्ली Updated Wed, 30 Oct 2013 07:39 PM IST
विज्ञापन
various posts in north eastern railway
दक्षिण पूर्वी रेलवे में कुल 3,136 पद भरे जाने के लिए विज्ञप्ति जारी की गई है।
विज्ञापन


इन पदों के अंतर्गत प्वाइंट मैन बी (ऑपरेटिंग) के 104 पद, ट्रेकमैन (इंजीनियरिंग) के 1343 पद, हैल्पर के 1498 और सफाईकर्मी के 191 पद शामिल हैं। इन पदों के लिए वेतनमान 5200 से 20200 रुपये ग्रेड पे 1800 रुपये निर्धारित है।

इन पदों के लिए न्यूनतम शैक्षिक योग्यता के तहत 10वीं उत्तीर्ण अथवा आईटीआई अथवा समकक्ष होना चाहिए। सामान्य वर्ग के आवेदक की आयु कम से कम 18 वर्ष और अधिक से अधिक 33 वर्ष होनी चाहिए। आरक्षित वर्ग के लिए नियमानुसार छूट प्रदान की गई है।
विज्ञापन


इन पदों की भर्ती के लिए लिखित परीक्षा, शारीरिक दक्षता परीक्षा और चिकित्सा परीक्षा आयोजित की जाएंगी। आवेदन जमा करने के लिए अंतिम तारीख 25 नवंबर 2013 है।
विज्ञापन
विज्ञापन


आवेदक निश्चित प्रारूप में भरकर साधारण डाक द्वारा- सहायक कार्मिक अधिकारी (भर्ती), रेलवे भर्ती एकक, दक्षिण पूर्वी रेलवे, गार्डन रीच मार्ग, प्रथम तल, बंगला नं.12ए, कोलकाता-700043 के पते भेजा जाना चाहिए। आवेदन भरने के लिए आवेदन शुल्क 100 रुपये निर्धारित है।

और अधिक जानकारी के लिए वेबसाइट www.rrcser.in पर लॉग ऑन करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Job Alert News in Hindi related to government jobs, other jobs, job alert, career, new job, latest jobs notifications in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Jobs and more Hindi News.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed