फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Jobs Archives ›   various jobs in itbp.

497 पदों पर भर्ती, 10वीं पास पाएं नौकरी

Sat, 13 Sep 2014 01:26 PM IST
Updated Sat, 13 Sep 2014 01:26 PM IST
विज्ञापन
various jobs in itbp.

इंडो तिब्बत बॉर्डर पुलिस फोर्स (ITBP) में योग्य उम्मीदवारों के लिए कांस्टेबल के रिक्त पदों को भरने के लिए विज्ञप्ति जारी की गई है। इन पदों के लिए भारतीय युवाओं से आवेदन पत्र मंगाए गए हैं।

विज्ञापन


पदों की कुल संख्या 497 है। विज्ञापित पदों में कांस्टेबल (पायनियर) के अंतर्गत इलेक्ट्रीशियन, प्लम्बर, कारपेंटर, वेल्डर, पेंटर, व मेसन के पद शामिल हैं। इन पदों को भरने की शैक्षिक योग्यता 10वीं रखी गयी है।
विज्ञापन


इसके अलावा उम्मीदवारों को पद से संबंधित डिप्लोमा/डिग्री व कार्य अनुभव का होना आवश्यक है। साथ ही साथ उम्मीदवारों को शारीरिक रूप से स्वस्थ्य होना अनिवार्य है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इन पदों के लिए आयु सीमा 18 से 23 वर्ष निर्धारित की गई है। आयु की गणना 9 अक्टूबर, 2014 से की जायेगी। अधिकतम आयु सीमा के मामले में आरक्षित वर्ग को नियमानुसार छूट प्रदान की गई है।

योग्य उम्मीदवारों की चयन प्रक्रिया व वेतनमान

various jobs in itbp.

आईटीबीपी में कांस्टेबल के पदों पर आवेदन करने वाले योग्य उम्मीदवारों का चयन शारीरिक दक्षता परीक्षा, बायोमैट्रिक पहचान, लिखित परीक्षा, ट्रेड परीक्षा, दस्तावेजों का सत्यापन व साक्षात्कार के आधार पर किया जायेगा।

योग्य पाए गए उम्मीदवारों को सर्वप्रथम शारीरिक दक्षता परीक्षण के लिए बुलाया जायेगा, जिसमें सफल होने वाले युवाओं को आगे की चयन प्रक्रिया में शामिल होने का मौका मिलेगा। चयनित उम्मीदवारों को मेडिकल परीक्षण से भी गुजरना होगा।

उम्मीदवारों का अंतिम चयन मेरिट के आधार पर किया जाएगा। विज्ञापित पदों के लिए 5200 से 20,200 रुपये वेतनमान निर्धारित किए गए हैं। इन पदों पर आवेदन करने वाले पुरुष उम्मीदवार की लंबाई 170 सेमी. व सीने की चौड़ाई 80 से 85 सेमी. होनी चाहिए।

इस प्रकार से करें आवेदन

various jobs in itbp.

विज्ञापित पदों पर आवेदन केवल ऑफलाइन के माध्यम से ही कर सकते है। आवेदन हेतु आवेदन फॉर्म संबंधित वेबसाइट पर उपलब्ध है। इन पदों के लिए आवेदन शुल्क 50 रुपए का सेंट्रल रिक्रूटमेंट फी स्टाम्प (सीआरएफएस) के माध्यम से जमा करना होगा।

किसी अन्य माध्यम से आवेदन शुल्क स्वीकार नहीं किया जायेगा। पूर्णरूप से आवेदन पत्र को भरकर आवश्यक शैक्षिक दस्तावेजों व निर्धारित आवेदन शुल्क के साथ दिए गए पते 'दि इंस्पेक्टर जनरल (सेंट्रल) फ्रंटियर, आईटीबीपी, प्लाट न.163-164 (ई-8), त्रिलोचन नगर, पोस्ट-त्रिलंगा नियर शाहपुरा, भोपाल (मध्य प्रदेश) पिन कोड-462039 पर भेजें। आवेदन करने की अंतिम तिथि 9 अक्टूबर, 2014 है।

आवेदन पत्र तथा अन्य आवश्यक जानकारी व निर्देश के लिए उम्मीदवार http://itbpolice.nic.in/ पर लॉग ऑन करें।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Job Alert News in Hindi related to government jobs, other jobs, job alert, career, new job, latest jobs notifications in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Jobs and more Hindi News.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed