फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Jobs Archives ›   Vacancies in Intelligence Bureau

आईबी में 12वीं पास युवाओं की भर्ती

Sat, 03 May 2014 06:22 PM IST
Updated Sat, 03 May 2014 06:22 PM IST
विज्ञापन
Vacancies in Intelligence Bureau

इंटेलिजेंस ब्यूरो में योग्य उम्मीदवारों के लिए कुल 74 पदों को भरने के लिए विज्ञप्ति जारी की गई है। इनमें पर्सनल असिस्टेंट के 42 पद और जूनियर इंटेलिजेंस ऑफीसर के 32 पद शामिल हैं। इन पदों पर भर्ती के लिए भारतीय नागरिकों से आवेदन पत्र मांगे गए है। इन पदों को भरने की शैक्षिक योग्यता 12वीं रखी गयी है।

विज्ञापन


आवेदन करने वाले उम्मीदवारों की आयु 18 से 27 वर्ष के बीच होनी चाहिए। आयु की गणना 2 जून, 2014 से की जाएगी। आरक्षित वर्ग को नियमानुसार उम्र सीमा में छूट दी जाएगी। जूनियर इंटेलिजेंस ऑफीसर के लिए दो वर्ष का संबंधित क्षेत्र में आईटीआई का डिप्लोमा होना अनिवार्य है।

विज्ञापन

चयन प्रक्रिया

Vacancies in Intelligence Bureau

आवेदन करने वाले उम्मीदवारों को दो चरणों में परीक्षा के माध्यम से चयनित किया जाएगा। पहले चरण में 100 अंकों के बहुविकल्पीय प्रश्न पूछे जाएंगे, जिसमें सामान्य ज्ञान, गणित, अंग्रेजी व रिजनिंग से जुड़े प्रश्न होंगे। पहले चरण में पास करने वाले उम्मीदवारों को दूसरे चरण में 100 अंकों के साक्षात्कार से भी गुजरना होगा।

योग्य उम्मीदवार के लिए है बेहतर वेतनमान

Vacancies in Intelligence Bureau

विभिन्न पदों हेतु वेतनमान अलग-अलग है। पर्सनल असिस्टेंट के लिए 9300-34,800 रुपये, जूनियर इंटेलिजेंस ऑफीसर के लिए 5200-20,200 रुपये निर्धारित की गई है। आवेदन शुल्क के रूप में 50 रुपये जो कि इंटरनेट बैंकिंग के माध्यम से या स्टेट बैंक में जाकर चालान के माध्यम से जमा कर सकते है। आरक्षित वर्ग, महिला वर्ग और विकलांग अभ्यर्थियों को शुल्क से छूट प्रदान की गई है।

विज्ञापन

इस प्रकार करें आवेदन

Vacancies in Intelligence Bureau

आवेदन पत्र को अभ्यर्थी केवल ऑनलाइन तरीके से भर सकते हैं। अभ्यर्थी 2 जून, 2014 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन पत्र तथा अन्य आवश्यक जानकारी व निर्देश के लिए वेबसाइट http://www.mha.nic.in/ पर लॉग ऑन करें।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Job Alert News in Hindi related to government jobs, other jobs, job alert, career, new job, latest jobs notifications in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Jobs and more Hindi News.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed