{"_id":"ce99807a896e464a6308b7547e2cf93f","slug":"uppcl-recruited-assistant-engineers","type":"story","status":"publish","title_hn":"विद्युत कंपनियों में सीधी भर्ती, करें ऑनलाइन आवेदन","category":{"title":"Jobs Archives","title_hn":"जॉब्स आर्काइव","slug":"jobs-archives"}}
विद्युत कंपनियों में सीधी भर्ती, करें ऑनलाइन आवेदन
अमर उजाला, दिल्ली
Updated Thu, 24 Oct 2013 05:25 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तर प्रदेश विद्युत निगम के अंतर्गत आने वाली विद्युत वितरण कंपनियों में विभिन्न ट्रेडों के अंतर्गत प्रशिक्षु सहायक अभियंता (ट्रेनी असिसटैंट इंजीनियर) और प्रशिक्षु कनिष्ठ अभियंता (ट्रेनी जूनियर इंजीनियर) के कुल 526 पदों की भर्ती के लिए विज्ञप्ति जारी की गई है।
विज्ञापन
इन पदों पर नियुक्ति के लिए सीधी भर्ती प्रक्रिया अपनाई जा रही है। इन पदों में सहायक अभियंता (प्रशिक्षु) इलेक्ट्रिकल, सहायक अभियंता (प्रशिक्षु) इलेक्ट्रोनिक्स, सहायक अभियंता (प्रशिक्षु) कम्प्यूटर साइंस, सहायक अभियंता (प्रशिक्षु) सिविल इंजीनियरिंग, कनिष्ठ अभियंता (प्रशिक्षु) इलेक्ट्रिकल, कनिष्ठ अभियंता (प्रशिक्षु) इलेक्ट्रोनिक्स, कनिष्ठ अभियंता (प्रशिक्षु) टेलीकम्युनिकेशन इंजीनियरिंग और कनिष्ठ अभियंता (प्रशिक्षु) सिविल इंजीनियरिंग के पद शामिल हैं।
विज्ञापन
इन पदों पर नियुक्ति के लिए आवेदक की न्यूनतम आयु 18 वर्ष और अधिकतम आयु 35 वर्ष निर्धारित की गई है। आयु की गणना 1 जनवरी, 2013 से की जाएगी। सामान्य आवेदक के लिए 1000 रुपये और आरक्षित वर्ग के लिए 700 रुपये शुल्क के रूप में निर्धारित किया गया है। शुल्क की अदायगी भारतीय स्टेट बैंक की शाखा में चालान भुगतान से या फिर एसबीआई एटीएम कम डेविट कार्ड या एसबीआई नेट बैंकिंग के माध्यम से की जाएगी। आवेदन केवल ऑनलाइन भरा जाना है।
विज्ञापन
आवेदक केवल एक पद के लिए ही आवेदन कर सकते हैं। कनिष्ठ अभियंता के पद के लिए आवेदन करने की अंतिम तिथि 28 अक्तूबर, 2013 तथा सहायक अभियंता के पद के लिए आवेदन करने की अंतिम तिथि 30 अक्तूबर, 2013 निर्धारित है।
अनिवार्य अर्हता एवं आवेदन संबंधी अन्य महत्वपूर्ण जानकारी के लिए यूपीपीसीएल की वेबसाइट http://uppcl.org/faq.html पर लॉग ऑन करें।