फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Jobs Archives ›   thousand job vacancy through ssc

नौकरी: SSC में हजारों पदों पर भर्ती

Fri, 06 Jun 2014 11:53 AM IST
Updated Fri, 06 Jun 2014 11:53 AM IST
विज्ञापन
thousand job vacancy through ssc

बिहार कर्मचारी चयन आयोग, बिहार सरकार के विभिन्न विभागों में कुल 2834 रिक्त पदों को भरने के लिए लिखित परीक्षा आयोजित करेगा।

विज्ञापन


विज्ञापित पदों में पुलिस से जुड़े विभिन्न विभागों में 1,640 पद, सचिवालय सहायक के 332 पद, शिक्षकों के 22 पद, योजना सहायक के 280 पद, मलेरिया निरीक्षक के 55 पद, प्रखंड पंचायती राज पदाधिकारी के 50 पद, श्रम प्रवर्तन पदाधिकारी के 107 पद सहित अन्य विभागों की रिक्तियां शामिल हैं।  

आयु सीमा व आवेदन शुल्क

thousand job vacancy through ssc

आयुसीमा के तहत इन पदों पर आवेदन करने वाले उम्मीदवार की न्यूनतम आयु सीमा 21 वर्ष तथा अधिकतम आयु सीमा 37 वर्ष है। आरक्षित वर्ग को आयु सीमा में नियमानुसार छूट प्रदान की गई है।

आयु की गणना 1 सितंबर, 2013 से की जाएगी। आवेदन शल्क के तौर पर सामान्य वर्ग के उम्मीदवार को 300 रुपये तथा आरक्षित वर्ग के उम्मीदवार को 75 रुपये जमा कराना होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

योग्य उम्मीदवार पाएं आकर्षक वेतनमान

thousand job vacancy through ssc

इन पदों पर आवेदन करने वाले उम्मीदवार शैक्षिक तौर पर किसी मान्यताप्राप्त विश्वविद्यालय से किसी भी विषय में स्नातक हो। शिक्षक के पद के लिए अभ्यर्थी के पास बी.एड की डिग्री होना अनिवार्य है।

पुलिस के पदों के लिए अलग से शारीरिक योग्यता भी अनिवार्य है। इन पदों पर चयनित उम्मीदवार को वेतनमान के तौर पर पदानुसार 9,300-34,800 रुपये और ग्रेड पे 4600/4200 रुपये, 5,200-20,200 और ग्रेड पे 2400 रुपये दिया जाएगा।  

विज्ञापन

ऐसे करें आवेदन

thousand job vacancy through ssc

इन पदों के लिए आवेदन केवल ऑनलाइन भरा जाएगा। इन पदों के लिए ऑनलाइन आवेदन 16 जून, 2014 से 22 जुलाई, 2014 तक की जा सकती है।

आवेदन करने तथा एवं अधिक जानकारी के लिए उम्मीदवार बिहार कर्मचारी चयन आयोग की वेबसाइट http://bssc.bih.nic.in/ पर लॉग ऑन करें।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Job Alert News in Hindi related to government jobs, other jobs, job alert, career, new job, latest jobs notifications in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Jobs and more Hindi News.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed