फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Jobs Archives ›   teaching job in up

यूपी में जल्द होगी पांच हजार शिक्षकों की भर्ती

Sat, 07 Sep 2013 01:34 AM IST
अमर उजाला, इलाहाबाद, सुरभि गुप्ता
अमर उजाला, इलाहाबाद, सुरभि गुप्ता Updated Sat, 07 Sep 2013 01:34 AM IST
विज्ञापन
teaching job in up

यूपी शिक्षक पात्रता परीक्षा-2013 उत्तीर्ण करने वाले बीटीसी और विशिष्ट बीटीसी प्रशिक्षुओं के लिए राहत भरी खबर है। परिषदीय विद्यालयों में सहायक अध्यापक बनने का उनका सपना जल्द ही पूरा होगा।

विज्ञापन


टीईटी पास बीटीसी और विशिष्ट बीटीसी प्रशिक्षुओं के लिए पांच हजार पदों की भर्ती के लिए शिक्षा निदेशालय से प्रस्ताव बनाकर शासन को भेज दिया गया है। बस वहां से अंतिम मुहर लगनी बाकी है।
विज्ञापन


बीटीसी और विशिष्ट बीटीसी प्रशिक्षुओं के लिए पूर्व में 9770 और 10800 पदों के लिए भर्तियां निकाली गईं थी। जिसमें 9,770 पदों में 7,500 और 10,800 पदों में से 3500 पद ही भरे जा सके। 9570 सहायक अध्यापकों के पद रिक्त खाली रह गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसकी वजह बीटीसी और विशिष्ट बीटीसी प्रशिक्षुओं का टीईटी पास न होना था। टीईटी-2013 पास करने बाद एक बार फिर से इनके लिए नियुक्ति के रास्ते खुल गए हैं।

तकरीबन पांच हजार बीटीसी और विशिष्ट बीटीसी प्रशिक्षुओं ने 2013 की टीईटी पास की है। बेसिक शिक्षा परिषद सचिव संजय सिन्हा ने इन पदों पर भर्ती के लिए शासन को प्रस्ताव भेजा है।

तैयारी है कि गणित और विज्ञान के 29 हजार पदों पर भर्ती के फौरन बाद इन पदों पर नियुक्तियां हो सकती हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Job Alert News in Hindi related to government jobs, other jobs, job alert, career, new job, latest jobs notifications in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Jobs and more Hindi News.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed