फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Jobs Archives ›   Teachers Recruitment Through CTET

टीचर बनने का सुनहरा मौका, अधिसूचना जारी

Wed, 16 Oct 2013 02:31 PM IST
अमर उजाला, दिल्ली
अमर उजाला, दिल्ली Updated Wed, 16 Oct 2013 02:31 PM IST
विज्ञापन
Teachers Recruitment Through CTET

केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड, नई दिल्ली द्वारा 1 से 8 वीं कक्षा में पढ़ाने के लिए केंद्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा (सीटीईटी) का आयोजन किया जाना है। यह परीक्षा 16 फरवरी, 2014 को आयोजित की जाएगी। इस संबंध में अधिसूचना जारी कर दी गई है।

विज्ञापन


इच्छुक उम्मीदवार 31 अक्टूबर, 2013 तक सीबीएसई /सीटीईटी वेबसाइट पर केवल ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। सीबीएसई केंद्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा (सीटीईटी) के जरिये एक से आठवीं कक्षा तक के शिक्षकों की नियुक्ति के लिए योग्य उम्मीदवारों का चयन करता है।
विज्ञापन


इस परीक्षा के लिए ऑनलाइन आवेदन 11 अक्टूबर, 2013 से शुरू हो चुके हैं। आवेदकों द्वारा इसके लिए ऑनलाइन आवेदन करने की अंतिम तारीख 31 अक्टूबर, 2013 है। कन्फर्मेशन पेज (पुष्टि पृष्ठ) को भेजने की अंतिम तारीख 7 नवंबर, 2013 है।
विज्ञापन
विज्ञापन


सीटीईटी के दो पेपर होंगे। फरवरी 2014 की इस सीटीईटी परीक्षा के आयोजन का समय पूर्व की परीक्षा से बदल दिया गया है। अब दूसरा पेपर 16 फरवरी 2014 को सुबह साढ़े नौ बजे से बारह बजे तक और पहला पेपर इसी तारीख को दोपहर दो बजे से साढ़े चार बजे तक आयोजित होगा। दोनों पेपरों की समयावधि ढाई घंटे होगी। सीटीईटी परीक्षा वस्तुनिष्ठ बहु विकल्प प्रश्नों (MCQ’s) की होगी। कोई भी नेगेटिव मार्किंग नहीं होगी।

आवेदन शुल्क, न्यूनतम शैक्षिक योग्यता एवं अन्य महत्वपूर्ण जानकारी के लिए सीबीएसई की वेबसाइट www.ctet.nic.in देखें।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Job Alert News in Hindi related to government jobs, other jobs, job alert, career, new job, latest jobs notifications in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Jobs and more Hindi News.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed