3091 सहायक अध्यापकों की भर्ती
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तराखंड प्राविधिक शिक्षा परिषद, रड़की ने जिन विभिन्न विषयों से संबंधित 3091 पदों को भरने के लिए विज्ञप्ति जारी की है उन पदों में विज्ञान, गणित, हिंदी, अंग्रेजी, संस्कृत, सामान्य ज्ञान, कला, शारीरिक शिक्षा, संगीत, गृह विज्ञान, वाणिज्य, उर्दू, बंगाली और पंजाबी विषयों से संबंधित हैं। इन सभी विषयों के लिए पदों की संख्या अलग अलग निर्धारित की गई है।
अधिकतम उम्र और वेतनमान
इन पदों के लिए वेतनमान 9300-34800+4600 रुपये ग्रेड पे निर्धारित किया गया है।
क्या है अनिवार्य योग्यता
अनिवार्य योग्यता के तहत आवेदक के पास स्नातक की डिग्री अथवा बीएड अथवा समकक्ष योग्यता हानी चाहिए। इसके अलावा उम्मीदवार सीटेट-2 या यूटेट-2 परीक्षा में उत्तीर्ण होना चाहिए। साथ ही आवेदक उत्तराखंड सेवा योजन कार्यालय में पंजीकृत होना चाहिए।
ऐसे आवेदन करना होगा
आवेदन कर्ता को सबसे पहले उत्तराखंड प्राविधिक शिक्षा परिषद की आधिकारिक वेबसाइट www.ubter.in. पर जाकर फार्म डाउनलोड करना होगा, फिर ए-4 साइट में प्रिंट आउट निकालकर उसे भरकर इस पते पर पंजीकृत डाक अथवा स्पीड पोस्ट से भेजना होगा- सचिव, उत्तराखंड प्राविधिक शिक्षा परिषद, सीनियर पोस्टमास्टर, जीपीओ, देहरादून-248001।
और अधिक जानकारी के लिए वेबसाइट http://www.ubter.in/lt/recruitment_lt.htm पर लॉग ऑन करें।