फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Jobs Archives ›   teachers recruitment higher education central govt

5 हजार शिक्षकों की भर्ती, सालाना वेतन 5.8 लाख रुपए

Thu, 28 Nov 2013 01:12 AM IST
अमर उजाला, दिल्ली
अमर उजाला, दिल्ली Updated Thu, 28 Nov 2013 01:12 AM IST
विज्ञापन
teachers recruitment higher education central govt

उच्च शिक्षा में अध्यापकों के रिक्त पदों को भरने के लिए केंद्रीय मानव संसाधन मंत्रालय ने चालू पंचवर्षीय योजना में 5,000 सहायक प्रोफेसरों की भर्ती किए जाने का फैसला लिया है।

विज्ञापन


यह शिक्षक राज्यों के विश्वविद्यालयों में खाली पड़े पदों पर तैनात किए जाएंगे। इन्हें शुरुआती वेतन 5.8 लाख रुपए सालाना राष्ट्रीय उच्च शिक्षा अभियान (रुसा) योजना के तहत दिया जाएगा। बाद के वर्षों में इन शिक्षकों की वेतन वृद्धि आदि मद में होने वाले खर्च संबंधित राज्यों को उठाने होंगे।
विज्ञापन


मानव संसाधन मंत्रालय से मिली जानकारी के अनुसार उच्च शिक्षा में सुधार के लिए शिक्षकों की भर्ती पर रुसा योजना के तहत यह योजना बनाई गई है। इसमें वर्ष 2017 तक पांच हजार शिक्षकों की नियुक्ति की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस योजना के लिए सरकार ने कुल 99,000 करोड़ रुपए का बजट तय किया है। योजना के तहत सहायक प्रोफेसर अथवा समकक्ष शिक्षकों के खाली पड़े पदों पर ही भर्तियां की जाएंगी।

योजना के तहत भर्ती होने वाले शिक्षकों को साल में 5.8 लाख रुपए वेतन तय किया गया है। भविष्य में मंहगाई भत्ता व अन्य मदों में होने वाली वृद्धि का खर्च राज्य सरकारों को वहन करना होगा। सभी रिक्त पदों के लिए शिक्षकों की भर्ती यूजीसी द्वारा तय मानकों के अनुरूप ही की जाएगी।

योजना के तहत शिक्षकों की नियुक्ति का लाभ पाने के लिए राज्यों को लिखित रूप से यह स्वीकार करना होगा कि पांच से आठ साल बाद योजना की समाप्ति पर शिक्षकों के सारे खर्च एवं दायित्व राज्य सरकार उठायेगी। पिछले तीन सालों में जिन राज्यों में शिक्षकों के पदों पर भर्ती में ज्यादा जोर दिया गया है, उन्हीं राज्यों को इस योजना में भी प्राथमिकता दी जाएगी।


इस योजना में नए विश्वविद्यालयों को ही अधिक महत्व मिलेगा। इसके अलावा जहां पंद्रह या बीस छात्र पर एक शिक्षक तैनात हैं, ऐसे संस्थानों को भी प्राथमिकता दी जाएगी। जिन राज्यों में छात्र शिक्षक अनुपात 20:1 से ज्यादा है, उन्हें योजना के तहत लाभ पाने के लिए वायदा करना होगा कि वे खाली पदों पर शिक्षकों की नियुक्ति करके अनुपात को 20:1 से नीचे ले आएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Job Alert News in Hindi related to government jobs, other jobs, job alert, career, new job, latest jobs notifications in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Jobs and more Hindi News.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed