{"_id":"97a9534b8e030cc1437c16733fb0f856","slug":"teacher-jobs-in-du","type":"story","status":"publish","title_hn":"डीयू में 665 शिक्षकों की भर्ती, जॉब पोर्टल से करें आवेदन","category":{"title":"Jobs Archives","title_hn":"जॉब्स आर्काइव","slug":"jobs-archives"}}
डीयू में 665 शिक्षकों की भर्ती, जॉब पोर्टल से करें आवेदन
अमर उजाला, दिल्ली
Updated Fri, 08 Nov 2013 06:43 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दिल्ली विश्वविद्यालय के शिक्षकों को अब पद पाने के लिए कॉलेज या विभागों के चक्कर नहीं लगाने होंगे। डीयू ने शिक्षकों की भर्ती प्रक्रिया को आसान बना दिया है। प्रशासन ने इसके लिए डीयू जॉब पोर्टल work.du.ac.in की शुरुआत की है।
विज्ञापन
इसके माध्यम से टीचर अपनी सुविधानुसार कहीं से भी आवेदन कर सकते हैं। अब तक ऐसी व्यवस्था किसी भी विश्वविद्यालय में नहीं है। डीयू ने जॉब पोर्टल के माध्यम से सहायक प्रोफेसरों के 360 पदों, 206 एसोसिएट प्रोफेसर और 99 प्रोफेसरों के लिए ऑनलाइन आवेदन मांगे हैं।
विज्ञापन
शिक्षक छह दिसंबर तक आवेदन कर सकते हैं। डीयू रजिस्ट्रार अलका शर्मा के मुताबिक, पोर्टल के माध्यम से असिस्टेंट प्रोफेसरों की स्क्रीनिंग के लिए प्वाइंट का केलकुलेशन अपने आप हो जाएगा जबकि एसोसिएट प्रोफेसर और प्रोफेसरों की भर्ती के लिए एकेडमिक परफॉरमेंस इंडीकेटर का केलकुलेशन होगा।
विज्ञापन
अब तक शिक्षकों को प्रिंट फॉर्म भरना होता था। जिसके बाद विभागों में केलकुलेशन होता था। इस प्रक्रिया में न केवल समय ज्यादा लगता था बल्कि गलती की भी गुजाइंश रहती थी।