फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Jobs Archives ›   supervisor recruitement in Railtel

रेलटेल में सुपरवाइजर के पदों पर भर्ती

Thu, 25 Sep 2014 11:27 AM IST
Updated Thu, 25 Sep 2014 11:27 AM IST
विज्ञापन
supervisor recruitement in Railtel
रेलटेल कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया में योग्य उम्मीदवारों के लिए फील्ड सुपरवाइजर के पदों को भरने के लिए विज्ञप्ति जारी की गई है। इन पदों के लिए योग्य भारतीय नागरिकों से आवेदन पत्र मंगाए गए हैं। पदों की कुल संख्या 50 है। इन पदों की शैक्षिक योग्यता तकनीकी विषय से संबंधित 3 वर्षीय डिप्लोमा व डिग्री निर्धारित की गई है।
विज्ञापन


आवेदन करने वाले उम्मीदवारों की न्यूनतम आयु 21 वर्ष होनी चाहिए। आयु की गणना 13 अक्टूबर, 2014 से की जाएगी। आरक्षित वर्ग को अधिकतम उम्र सीमा में नियमानुसार छूट दी जाएगी। इन पदों पर आवेदन करने वाले योग्य आवेदकों को सर्वप्रथम लिखित परीक्षा में शामिल होना होगा। लिखित परीक्षा में सफल होने वाले आवेदकों को साक्षात्कार के लिए बुलाया जायेगा। उम्मीदवारों का अंतिम चयन लिखित परीक्षा व साक्षात्कार में प्राप्त किए गए अंकों की मेरिट के अनुसार किया जायेगा। इन पदों के लिए 20,000 रुपये प्रतिमाह वेतनमान निर्धारित किया गया है।
विज्ञापन

इस तरह करें आवेदन

supervisor recruitement in Railtel
आवेदन पत्र को अभ्यर्थी केवल ऑफलाइन तरीके से भर सकते हैं। इन पदों के लिए सामान्य वर्ग के अभ्यर्थियों को 200 रुपये तथा आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को 100 रुपये का डिमांड ड्राफ्ट आवेदन शुल्क के रूप में जमा करना होगा। डिमांड ड्राफ्ट 'रेलटेल कार्पोरेशन ऑफ इंडिया लिमिटेड', नई दिल्ली में देय के नाम से जमा करना होगा।

अभ्यर्थी 13 अक्टूबर, 2014 तक आवेदन कर सकते हैं। आवेदन पत्र को पूर्णरूप से भरकर संबंधित सभी शैक्षिक व अनुभव दस्तावेजों के साथ सीनियर मैनेजर (पी एंड ए), रेलटेल कार्पोरेशन ऑफ इंडिया, बिल्डिंग न. 143, सेक्टर-44 गुड़गांव-122003 के पते पर भेजे। आवेदन पत्र तथा अन्य आवश्यक जानकारी व निर्देश के लिए वेबसाइट रेलटेल कार्पोरेशन की वेबसाइट www.railtelindia.com/ पर लॉग ऑन करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Job Alert News in Hindi related to government jobs, other jobs, job alert, career, new job, latest jobs notifications in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Jobs and more Hindi News.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed