{"_id":"a6539d4cffa5ae8f54ce2ece314cd61e","slug":"supervisor-clerk-and-assistant-recruitment","type":"story","status":"publish","title_hn":"300 से ज्यादा पदों पर भर्ती, करें आवेदन","category":{"title":"Jobs Archives","title_hn":"जॉब्स आर्काइव","slug":"jobs-archives"}}
300 से ज्यादा पदों पर भर्ती, करें आवेदन
अमर उजाला, दिल्ली
Updated Mon, 09 Dec 2013 05:09 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हिमाचल प्रदेश अधिनस्थ सेवा चयन बोर्ड द्वारा विभिन्न पदों को भरने के लिए कुल 306 भर्ती के लिए विज्ञप्ति जारी की गई है।
विज्ञापन
इन पदों में महिला एवं बाल विकास सुपरवाइजर के 140 पद, चुनाव कनंगो के 5 पद, प्रयोगशाला सहायक के 3 पद, आशु लिपिक के 15 पद, कलर्क के 26 पद, कनिष्ठ अभियंता (सिविल) के 19 पद, कनिष्ठ अभियंता (इलेक्ट्रिकल) के 46 पद, कनिष्ठ अभियंता (मेकेनिकल) के 3 पद, कृषि विस्तार अधिकारी के 12 पद, स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण के 24 पद, प्रेस डफरी के 9 पद, प्राथमिक शिक्षा के शास्त्री के 4 पद, स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण में प्रयोगशाला सहायक के 75 पद, स्टाफ नर्स के 261 पद, महिला स्वास्थ्य कर्मी के 92 पद, फिजियोथेरेपिस्ट का 1 पद, रेडियोग्राफर के 22 पद, फर्मासिस्ट के 53 पद, डेंटल हाइजीनिस्ट के 4 पद, डेंटल मेकेनिक्स के 2 पद तथा नेत्र सहायक के 2 पद शामिल हैं।
इन पदों पर नियुक्ति संविदा के आधार पर की जाएगी। आवेदक की न्यूनतम आयु 18 वर्ष तथा अधिकतम आयु 45 वर्ष निर्धारित है। आयु की गणना 1 जनवरी, 2013 से की जाएगी। अधिकतम आयु सीमा में आरक्षित वर्ग को नियमानुसार छूट प्रदान की गई है।
विज्ञापन
आवेदन के लिए फार्म हिमाचल प्रदेश के सभी डाकघरों में उपलब्ध हैं। सामान्य वर्ग के लिए फॉर्म का मूल्य 320 रुपये तथा आरक्षित वर्ग के लिए फॉर्म का मूल्य 110 रुपये निर्धारित है। परीक्षा शुल्क आवेदन मूल्य में ही समाहित है। आरक्षित वर्ग को परीक्षा शुल्क से मुक्त रखा गया है।
विज्ञापन
डाकघर से प्राप्त आवेदन पत्र को भरकर 'सचिव, हिमाचल प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन बोर्ड, हमीरपुर (हिमाचल प्रदेश), पिन-177001 के पते पर भेजना है। आवेदन करने की अंतिम तिथि 21 दिसंबर, 2013 निर्धारित है।
पद के अनुसार निर्धारित योग्यता, वेतनमान तथा अन्य आवश्यक जानकारी के लिए उम्मीदवार वेबसाइट http://himachal.nic.in/hpsssb/advertisement.htm पर लॉग ऑन करें।