फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Jobs Archives ›   sub Inspectors recruitment in BSF

बीएसएफ में भर्ती, करें आवेदन

Wed, 15 Jan 2014 09:09 PM IST
अमर उजाला, दिल्ली
अमर उजाला, दिल्ली Updated Wed, 15 Jan 2014 09:09 PM IST
विज्ञापन
sub Inspectors recruitment in BSF

सीमा सुरक्षा बल यानी बीएसएफ में सब इंस्पेक्टरों की भर्ती के लिए भारतीय नागरिकों से आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। इसके तहत कुल 58 पदों के लिए विज्ञप्ति जारी की गई है।

विज्ञापन


ये 58 पद बीएसएफ इंजीनियरिंग में सब इंस्पेक्टर (वर्क्स) से संबंधित हैं। इन पदों के लिए अखिल भारतीय स्तर पर साल 2014 में परीक्षा का अयोजन किया जाएगा।

इन पदों में 26 पद सामान्य वर्ग, 13 पद ओबीसी यानी अन्य पिछड़ा वर्ग, 11 पद अनुसूचित जाति और 8 पद अनुसूचित जनजाति से संबंधित हैं।

इन पदों के लिए पे बैंड-2 वेतनमान 9300-34800 प्लस ग्रेड पे 4200 निर्धारित किया गया है।

अनिवार्य योग्यता के तहत अभ्यर्थी को शारीरिक रूप से सक्षम होना चाहिए तथा केंद्रीय अथवा राज्य सरकार द्वारा मान्यता प्राप्त संस्थान से सिविल इंजीनियरिंग में तीन वर्षीय डिप्लोमा धारक होना चाहिए।
विज्ञापन


इन पदों के लिए आयु सीमा आवेदन प्राप्ति की तारीख से 30 वर्ष से अधिक नहीं होना चाहिए। आरक्षित वर्ग तथा एक्स सर्विसमैन को इसमें नियमानुसार छूट दी गई है।

इन पदों के लिए आवेदन करने की अंतिम तारीख रोजगार समाचार 11 जनवरी में छपने के बाद से 30 दिन तक निर्धारित की गई है।

इस संबंध में और अधिक जानकारी के लिए वेबसाइट http://bsf.nic.in/doc/recruitment/r84.pdf पर लॉग ऑन करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Job Alert News in Hindi related to government jobs, other jobs, job alert, career, new job, latest jobs notifications in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Jobs and more Hindi News.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed