फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Jobs Archives ›   state, selection, board, recuritment, job, employment

3300 पदों पर होगी भर्ती, 19 तक करें आवेदन

Sat, 21 Dec 2013 03:07 PM IST
अमर उजाला, चंडीगढ़
अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Sat, 21 Dec 2013 03:07 PM IST
विज्ञापन
state, selection, board, recuritment, job, employment

हरियाणा सरकार ने विभिन्न विभागों के करीब 3300 पदों को हरियाणा राज्य कर्मचारी चयन आयोग द्वारा भरने का निर्णय लिया है।

विज्ञापन


इन पदों के लिए आवेदन करने की अंतिम तिथि 19 जनवरी है। शुल्क जमा करवाने की अंतिम तिथि 22 जनवरी है।

कृषि विभाग में कृषि निरीक्षक के 46 पद, सांख्यिकी सहायक के 43 पद, कनिष्ठ वैज्ञानिक सहायक के 19 पद, ड्राफ्टमैन के 3 पद, पशुपालन एवं डेयरी विभाग में प्रोग्रेस सहायक के 23 पद, आयुष विभाग में डिस्पेंसरी आयुर्वेद के 128 पद, विकास एवं पंचायत विभाग में ग्राम सचिव के 250 पद, कनिष्ठ अभियंता सिविल के 87 पद, आर्थिक एवं सांख्यिकी विश्लेषण विभाग में कनिष्ठ क्षेत्रीय जांचकर्ता के 38 पद, सांख्यिकी सहायक/ निरीक्षक एनएसएस / जांचकर्ता के 12 पद, मत्स्य विभाग में मत्स्य अधिकारी के 19 पद, खाद्य एवं आपूर्ति विभाग में उप निरीक्षक खाद्य एवं आपूर्ति के 70 पदों को भरा जाएगा।


वन विभाग में फारेस्टर्स के 101 पद, उप रेंजर के 39 पद, ड्राफ्टमैन के दो पद, स्वास्थ्य सेवाएं विभाग में एमपीएचडब्ल्यू (महिला) के 311 पद, रेडियोग्राफर के 53 पद, जन स्वास्थ्य नर्स के 23 पद, फार्मासिस्ट के 12 पद, ऑपरेशन थिएटर सहायक के 10 पद, स्वास्थ्य सेवाएं (मलेरिया) विभाग में एमपीएचडब्ल्यू (पुरुष) के 100 पद, उच्चतर शिक्षा विभाग में रीस्टोरर के 70 पद भरे जाएंगे। इसके अलावा लोकल ऑडिट में ऑडिटर के 21 पद, सहित अन्य विभागों अलग-अलग पदों पर भर्ती होगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Job Alert News in Hindi related to government jobs, other jobs, job alert, career, new job, latest jobs notifications in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Jobs and more Hindi News.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed