मंत्रालयों में स्टेनोग्राफर की बंपर भर्ती
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कर्मचारी चयन आयोग ने विभिन्न मंत्रालयों में स्टेनोग्राफर के ग्रुप सी व ग्रुप डी के कुल 534 पदों पर भर्ती के लिए विज्ञप्ति जारी की है। इन पदों में ग्रुप सी के 38 पद व ग्रुप डी के 496 पद शामिल हैं। जिनमें सामान्य वर्ग के 327 पद, ओबीसी के 105 पद, अनुसूचित जाति के 63 पद व जनजाति के 39 पद शामिल हैं।
इन पदों के लिए शैक्षिक योग्यता 12वीं निर्धारित की गई है। अभ्यर्थी की स्टेनोग्राफर में 80 शब्द प्रति मिनट की गति होनी चाहिए।
आवेदन शुल्क व उम्र सीमा
योग्य उम्मीदवारों के लिए चयन प्रक्रिया
इन पदों के लिए चयन प्रक्रिया लिखित परीक्षा व स्किल परीक्षा के माध्यम से किया जायेगा। कर्मचारी चयन आयोग 14 सितंबर, 2014 को एक लिखित परीक्षा का आयोजन करेगा। जिसमें सामान्य बुद्धिमता व रिजनिंग, सामान्य सचेतता, और अंग्रेजी से संबंधित प्रश्न पूछे जायेंगे। लिखित परीक्षा 200 अंको की होगी।
परीक्षा में सफल होने वाले अभ्यर्थियों को स्किल परीक्षा के लिए बुलाया जायेगा। अंतिम चयन मेरिट के आधार पर होगा।
एसएससी की वेबसाइट पर करें पंजीकरण
योग्य उम्मीदवार आवेदन के लिए एसएससी की वेबसाइट पर जाकर पंजीकरण करके आवेदन कर सकते हैं। आवेदन शुल्क चालान/नेटबैंकिंग या सीआरएफएस के माध्यम से जमा कर सकते हैं। प्रथम पंजीकरण करने की अंतिम तारीख 25 जून, 2014 है तथा द्वितीय पंजीकरण या आवेदन की अंतिम तारीख 27 जून, 2014 निर्धारित की गई है।
अन्य आवश्यक जानकारी व निर्देश के लिए उम्मीदवार http://ssc.nic.in/ पर लॉग ऑन करें।