फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Jobs Archives ›   SSC Engineering Examination 2014

SSC के जरिए नौकरी का मौका, करें आवेदन

Thu, 06 Mar 2014 03:44 PM IST
Updated Thu, 06 Mar 2014 03:44 PM IST
विज्ञापन
SSC Engineering Examination 2014

कर्मचारी चयन आयोग यानी एसएससी के माध्यम से सिविल, यांत्रिक, वैद्युत, मात्रा सर्वेक्षण और संविदा की श्रेणियों में इंजीनियर के विभिन्न पदों को भरने के लिए विज्ञप्ति जारी की गई है। इन पदों पर निर्धारित योग्यता रखने वाले भारतीय नागरिक आवेदन कर सकते हैं। यह परीक्षा 25 मई, 2014 को आयोजित की जाएगी।

विज्ञापन


पदों की संख्या और वेतनमान

SSC Engineering Examination 2014

विज्ञापित पदों में  सिविल, यांत्रिक, वैद्युत, मात्रा सर्वेक्षण और संविदा की श्रेणियों में इंजीनियर के पद शामिल हैं। इनमें कुल पदों की संख्या के बारे में अभी नहीं बताया गया है। हालांकि पदों की संख्या पर्याप्त रहेगी।

ये पद सीपीडब्ल्यूडी, डाक विभाग, मिल‌िट्री इंजीनियरिंग सर्विस और केंद्रीय जल आयोग के तहत भरे जाने हैं। इन पदों के लिए वेतनमान 9300-34800+ग्रेड पे 4200 रुपये निर्धारित किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

उम्मीदवार की आयु

SSC Engineering Examination 2014

आयु सीमा के तहत जूनियर इंजीनियर पदों के लिए अधिकतम आयु 27 वर्ष निर्धारित की गई है तथा न्यूनतम 18 वर्ष तक के उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं। हालांकि कुछ पदों के लिए अधिकतम आयु सीमा 30 वर्ष और 32 भी निर्धारित की गई है। आरक्षित वर्ग को नियमानुसार अधिकतम आयु सीमा में छूट प्रदान की गई है।

आयुसीमा का निर्धारण 1 जनवरी, 2014 से किया जाएगा।

विज्ञापन

शैक्षिक एवं अधिमानी योग्यता

SSC Engineering Examination 2014

शैक्षिक योग्यता के तहत जूनियर इंजीनियर पदों के लिए न्यूनतम शैक्षिक योग्यता सिव‌िल, इलैक्ट्रिकल या मकैनिकल अथवा सरकार द्वार मान्यता प्राप्त संस्‍थान से समकक्ष योग्यता धारित होना चाहिए।

आवेदन शुल्क एवं अंतिम तारीख

SSC Engineering Examination 2014

इन पदों के लिए आवेदन ऑनलाइन भरा जाएगा। इसमें समान्य वर्ग के उम्मीदवार के ‌लिए 100 रुपये का एसबीआई चालान भुगतान करना होगा। एससी, एसटी, विकलांग, महिलाएं और पूर्व कर्मचारी के लिए कोई आवेदन फीस नहीं है।

ऑनलाइन आवेदन भरने की अंतिम तारीख 26 मार्च, 2014  निर्धारित की गई है।

आवेदन संबंधी अन्य सभी आवश्यक जानकारी और ऑनलाइन आवेदन करने के लिए एसएससी की वेबसाइट http://ssconline.nic.in/mainmenu2.php अथवा http://ssc.nic.in/notice/examnotice/Draft%20Notice%20JE%202014.pdf पर लॉग ऑन करें।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Job Alert News in Hindi related to government jobs, other jobs, job alert, career, new job, latest jobs notifications in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Jobs and more Hindi News.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed