फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Jobs Archives ›   ssc advertise for various jobs.

सरकारी नौकरी, SSC ने निकाला विज्ञापन

Sat, 06 Sep 2014 12:45 PM IST
Updated Sat, 06 Sep 2014 12:45 PM IST
विज्ञापन
ssc advertise for various jobs.

कर्मचारी चयन आयोग सेंट्रल रीजन (SSC-CR) ने सरकारी विभागों में विभिन्न रिक्त पदों को भरने के लिए विज्ञप्ति जारी की है। इन पदों पर भर्ती के लिए भारतीय नागरिकों से आवेदन पत्र मांगे गए हैं।

विज्ञापन


इन पदों में ड्राफ्ट्समैन, साइंटिफिक असिस्टेंट, जूनियर कार्टोग्राफिक असिस्टेंट, रिसर्च असिस्टेंट, सीनियर टेक्निकल असिस्टेंट, अकाउंट्स क्लर्क, टेलीफोन ऑपरेटर, क्वारनटीन इंस्पेक्टर, सैनिटरी इंस्पेक्टर, जूनियर केमिस्ट, इकोनॉमिक इंवेस्टिगेटर ग्रेड II व अन्य पद शामिल हैं। पदों की कुल संख्या 53 है।
विज्ञापन


इन पदों के लिए शैक्षिक योग्यता पदों के अनुसार अलग-अलग निर्धारित की गई है। जिसमें स्नातक व परास्नातक शामिल है। इन पदों के लिए उम्र सीमा पदों के अनुसार अलग-अलग निर्धारित किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


अधिकतम उम्र सीमा में आरक्षित वर्ग को नियमानुसार छूट प्रदान की जायेगी।

प्रक्रिया व वेतनमान

ssc advertise for various jobs.

इन पदों पर आवेदन करने वाले उम्मीदवारों चयन लिखित परीक्षा व साक्षात्कार के माध्यम से किया जायेगा। सर्वप्रथम योग्य पाए गए उम्मीदवारों को उनके शैक्षिक योग्यता व अंकों के आधार पर शार्टलिस्ट किया जायेगा।

शार्टलिस्ट किए गए उम्मीदवारों को लिखित दक्षता परीक्षा के लिए बुलाया जायेगा। लिखित परीक्षा में पास होने वाले आवेदकों को साक्षात्कार का मौका मिलेगा। अंतिम चयन मेरिट के आधार पर होगा।

विज्ञापित पदों में ड्राफ्ट्समैन, साइंटिफिक असिस्टेंट, रिसर्च असिस्टेंट, सीनियर टेक्निकल असिस्टेंट, क्वारनटीन इंस्पेक्टर के लिए 9,300 से 34,800 रुपये व जूनियर कार्टोग्राफिक असिस्टेंट, अकाउंट्स क्लर्क, टेलीफोन ऑपरेटर के लिए 5,200 से 20,200 रुपये वेतनमान निर्धारित किए गए हैं।

इस तरह से करें आवेदन

ssc advertise for various jobs.

योग्य उम्मीदवार केवल ऑफलाइन के माध्यम से आवेदन कर सकते हैं। आवेदन पत्र संबंधित वेबसाइट पर उपलब्ध है। इन पदों के लिए आवेदन शुल्क सामान्य व अन्य पिछड़े वर्ग के आवेदकों के लिए 50 रुपये, ‌ज‌बकि आरक्षित वर्ग व महिला वर्ग के लिए कोई आवेदन शुल्क नहीं लिया जायेगा।

आवेदन शुल्क का भुगतान अभ्यर्थी सीआरएफएस के माध्यम से जमा कर सकते हैं। योग्य उम्मीदवार पूर्ण रूप से भरे हुए आवेदन पत्र को संबंधित दस्तावेजो और आवेदन शुल्क के साथ दिए गए पते पर भेजें।

आवेदन पत्र पहुंचने की अंतिम तिथि 25 सितंबर, 2014 निर्धारित की गई है। पंजीकरण व अन्य आवश्यक जानकारी एवं निर्देश के लिए उम्मीदवार एसएससी सेंट्रल रीजन की वेबसाइट http://ssc-cr.org/ पर लॉग ऑन करें।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Job Alert News in Hindi related to government jobs, other jobs, job alert, career, new job, latest jobs notifications in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Jobs and more Hindi News.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed