{"_id":"31eed6e5611cf8092311d568d4fb9752","slug":"specialist-officers-recruitment-through-ibps-exam","type":"story","status":"publish","title_hn":"सरकारी बैंकों में अधिकारी बनने का मौका, करें आवेदन","category":{"title":"Jobs Archives","title_hn":"जॉब्स आर्काइव","slug":"jobs-archives"}}
सरकारी बैंकों में अधिकारी बनने का मौका, करें आवेदन
अमर उजाला, दिल्ली
Updated Sat, 23 Nov 2013 03:55 PM IST
विज्ञापन
इंस्टीट्यूट ऑफ बैंकिंग पर्सनेल सिलेक्शन(आईबीपीएस) के जरिए स्पेशलिष्ट ऑफिसर केडर(एसपीएल-III) की भर्ती के लिए एक परीक्षा का आयोजन किया जाएगा। इसके लिए विज्ञप्ति जारी कर दी गई है। इसके तहत 21 सार्वजनिक क्षेत्र के बैंकों से विशिष्ट अधिकारियों की भर्ती के लिए परीक्षा होगी।
विज्ञापन
इसके लिए 8 फरवरी और 9 फरवरी 2014 को एक सम्मिलित लिखित परीक्षा का आयोजन किया जाएगा। इस परीक्षा में जो सफलता प्राप्त करेंगे, उनको अंकों के आधार पर आईआईएम के कैट एक्जाम की तरह अंक निर्धारण किया जाएगा और उनको साक्षात्कार के लिए बुलाया जाएगा तथा विज्ञप्ति के अनुसार सफल घोषित किया जाएगा।
विज्ञापन
इन विशिष्ट अधिकारियों के पदों में सूचना प्रोद्यौगिकी अधिकारी, कृषि क्षेत्र अधिकारी, राजभाषा अधिकारी, विधि अधिकारी, एचआर, विपणन अधिकारी, चार्टर्ड अकाउंटेंट, मैनेजर क्रेडिट तथा फाइनेंस एक्जीक्यूटिव के पद शामिल हैं।
विज्ञापन
इस परीक्षा में आवेदन करने के लिए आवेदक 14 दिसंबर 2013 तक आईबीपीएस की वेबसाइट पर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
इन पदों के संबंध में आवश्यक योग्यता, आयु और अन्य सभी महत्वपूर्ण जानकारी के लिए वेबसाइट http://www.ibps.in/career_pdf/Draft_ad_Specialist_Officers_III.pdf पर लॉग ऑन करें।