{"_id":"a2a9c1d17a0f0dd0e24179d7fde312c5","slug":"special-class-railway-apprentices-examination-scra-2014","type":"story","status":"publish","title_hn":"रेलवे में नई भर्तियां, करें ऑनलाइन आवेदन","category":{"title":"Jobs Archives","title_hn":"जॉब्स आर्काइव","slug":"jobs-archives"}}
रेलवे में नई भर्तियां, करें ऑनलाइन आवेदन
अमर उजाला, दिल्ली
Updated Tue, 08 Oct 2013 04:23 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रेलवे के मैकेनिकल विभाग में विशेष प्रशिक्षुओं को नियुक्त करने के लिए संघ लोक सेवा आयोग (यूपीएससी) अखिल भारतीय स्तर पर परीक्षा आयोजित करने जा रहा है।
विज्ञापन
इस एससीआरए परीक्षा के संबंध में यूपीएससी ने आवेदन ऑनलाइन आमंत्रित करने के लिए अपनी वेबसाइट पर विज्ञप्ति जारी कर दी है।
ऑनलाइन आवेदन जमा करने की अंतिम तिथि 4 नवंबर, 2013 निर्धारित की गई है। विभिन्न रिक्त पदों को भरने के लिए 12 जनवरी, 2014 को देश भर के विभिन्न शहरों में एक साथ परीक्षा आयोजित की जाएगी।
विज्ञापन
इन पदों के लिए आवेदक की आयु कम से कम 17 वर्ष और अधिक से अधिक 21 वर्ष होनी चाहिए। आयु का निर्धारण 1 जनवरी 2014 से किया जाएगा। आवेदन भरने में महिलाओं सहित आरक्षित वर्ग को परीक्षा शुल्क से छूट प्रदान की गई है।
विज्ञापन
हालांकि अनारक्षित वर्ग के लिए परीक्षा शुल्क 100 रुपए है जो कि भारतीय स्टेट बैंक की शाखाओं में चालान अथवा नेट बैंकिंग के माध्यम से जमा करना होगा।
अनिवार्य योग्यता के तहत आवेदक ने प्रथम अथवा द्वितीय श्रेणी में 12वीं पास की हो। अनिवार्य योग्यता एवं अन्य महत्वपूर्ण जानकारी के लिए वेबसाइट http://upsc.gov.in/exams/notifications/2014/scra/scra_eng.pdf पर लॉग ऑन करें।