फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Jobs Archives ›   scientists, professors direct recruitment AIIMS

एम्स में रिक्त पदों पर सीधी भर्ती, 25 नवंबर तक करें आवेदन

Sun, 27 Oct 2013 06:16 PM IST
अमर उजाला, दिल्ली
अमर उजाला, दिल्ली Updated Sun, 27 Oct 2013 06:16 PM IST
विज्ञापन
scientists, professors direct recruitment AIIMS

अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान(एम्स), दिल्ली में वैज्ञानिक-I और वैज्ञानिक-II के ग्रुप-ए पदों को भरने के लिए विज्ञप्ति जारी की गई है।

विज्ञापन


इनमें वैज्ञानिक-I के लिए 22 पद और वैज्ञानिक-II के लिए 21 पद निर्धारित हैं। इन पदों पर नियुक्ति के लिए सीधी भर्ती प्रक्रिया अपनाई जा रही है।

वैज्ञानिक-I के लिए 15,600-39100 तथा ग्रेड पे 5400 तथा वैज्ञानिक-II के लिए 15,600-39100 तथा ग्रेड पे 6600 वेतनमान के तौर पर निर्धारित किया गया है। सामान्य आवेदक के लिए आवेदन शुल्क 500 रुपए, आरक्षित वर्ग के लिए 100 रुपये जबकि शारीरिक रूप से अक्षम आवेदक को आवेदन शुल्क से मुक्त रखा गया है।
विज्ञापन


आवेदकों की आयु 45 वर्ष से अधिक नहीं होनी चाहिए। अधिकतम आयु में आरक्षित वर्ग को नियमानुसार छूट प्रदान की गई है। आयु की गणना आवेदन प्राप्त करने की अंतिम तिथि से की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


इन पदों के लिए आवेदन प्रारूप, आयु एवं अनिवार्य योग्यता संबंधी जानकारी तथा अन्य महत्वपूर्ण जानकारी के लिए वेबसाइट http://www.aiims.edu/aiims/events/recruitment/Advt_Scientist-2013.pdf पर लॉग ऑन करें।

वहीं, एम्स, रायपुर में प्रोफेसर के पदों को भरने के लिए विज्ञप्ति जारी की गई है। इनके तहत कुल पदों की संख्या 133 है। इनमें 35 पद प्रोफेसर, 18 पद एडीशनल प्रोफेसर, 36 पद एसोसिएट प्रोफेसर तथा 44 पद एसिस्टेंट प्रोफेसर के हैं।


विभिन्न्ा श्रेणियों के ये पद रेगुलर बेसिस पर भरे जाने हैं। प्रोफेसर के लिए 37,400-67000 रुपये ग्रेड पे 10,500 रुपये, एडीशनल प्रोफेसर के लिए 37,400-67000 रुपये ग्रेड पे 9,500 रुपये, एसोसिएट प्रोफेसर के लिए 37,400-67000 रुपये ग्रेड पे 9,000 रुपये, एसिस्टेंट प्रोफेसर के लिए 15,600-39,100 रुपये ग्रेड पे 8,000 रुपये वेतनमान के तौर पर निर्धारित किए गए हैं।

आवेदन भरने की अंतिम तिथि 25 नवंबर 2013 है। आवेदन की फीस सामान्य वर्ग के लिए 800 रुपये और आरक्षित वर्ग के आवेदकों के लिए 300 रुपये निर्धारित की गई है।

आयु एवं अनिवार्य योग्यता संबंधी जानकारी तथा अन्य महत्वपूर्ण जानकारी के लिए वेबसाइट www.aiimsraipur.edu.in या http://www.aiimsraipur.edu.in/news/Revised%20faculty%20adv_22_10_2013.pdf पर लॉग ऑन करें।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Job Alert News in Hindi related to government jobs, other jobs, job alert, career, new job, latest jobs notifications in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Jobs and more Hindi News.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed