फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Jobs Archives ›   SAIL recruited technical posts

सेल में साढ़े पांच सौ पदों पर भर्ती, करें ऑनलाइन आवेदन

Tue, 29 Oct 2013 05:43 PM IST
अमर उजाला, दिल्ली
अमर उजाला, दिल्ली Updated Tue, 29 Oct 2013 05:43 PM IST
विज्ञापन
SAIL recruited technical posts

भारतीय इस्पात प्राधिकरण लि. (सेल) में विभिन्न श्रेणियों के अंतर्गत 550 प्रशिक्षुओं (trainees) की भर्ती के लिए विज्ञप्ति जारी की गई है। इनके लिए ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए गए हैं।

विज्ञापन


इन पदों में ऑपरेटर-कम-तकनीशियन के लिए वेतनमान 9160-3%-13150 रुपये और अटैंडेंट-कम-तकनीशियन के लिए 8630-3%-12080 रुपये निर्धारित किया गया है।

आयु संबंधी योग्यता के अंतर्गत आवेदक की आयु कम से कम 18 वर्ष और अधिक से अधिक 28 वर्ष होनी चाहिए। आयु की गणना 01 अक्तूबर, 2013 से की जाएगी।

वहीं अनिवार्य योग्यता के अंतर्गत ऑपरेटर-कम-तकनीशियन के लिए आवेदक ने इंजीनियरिंग से संबंधित श्रेणी में राज्य अथवा केंद्र सरकार से मान्यता प्राप्त किसी भी संस्थान से तीन वर्षीय डिप्लोमा के साथ हाई स्कूल परीक्षा पास की हो और अटैंडेंट-कम-तकनीशियन के लिए आईटीआई डिप्लोमा के साथ हाई स्कूल परीक्षा पास की हो।
विज्ञापन


ऑपरेटर-कम-तकनीशियन के प्रशिक्षुओं को प्रशिक्षण के दौरान प्रथम वर्ष में 10,7000 और द्वितीय वर्ष में12,200 रुपये प्रति माह और अटैंडेंट-कम-तकनीशियन के लिए प्रथम वर्ष में 8,600 और द्वितीय वर्ष में 10,000 रुपये स्टाइपन भी निर्धारित किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इन पदों के लिए आरक्षित वर्गों को आयु सीमा आदि में नियमानुसार छूट दी गई है। इन पदों के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की अंतिम तिथि 4 नवंबर 2013 निर्धारित की गई है।

सामान्य वर्ग के आवेदक को आवेदन फीस के रूप में 250 रु. तथा आरक्षित वर्ग के आवेदक को 50 रु. एसबीआई में चालान के माध्यम से भुगतान करने होंगे।

और अधिक जानकारी एवं ऑनलाइन आवेदन करने के लिए सेल की वेबसाइट http://sail.shine.com/jobs/152/पर लॉग ऑन करें।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Job Alert News in Hindi related to government jobs, other jobs, job alert, career, new job, latest jobs notifications in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Jobs and more Hindi News.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed