NIT में भर्ती, 12वीं पास पाएं नौकरी
राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान में विभिन्न पदों पर भर्ती के लिए विज्ञप्ति जारी की गई है। इन पदों पर भर्ती हेतु भारतीय नागरिकों से आवेदन पत्र मांगे गए है।
इन पदों में प्रिंसिपल टेक्निकल ऑफिसर, एक्जिक्यूटिव इंजीनियर, मेडिकल ऑफिसर, असिस्टेंट इंजीनियर, जूनियर इंजीनियर, टेक्निकल असिस्टेंट, अकाउंटेंट, स्टेनोग्राफर, टेक्निशियन, लेबोरेटरी सहायक व जूनियर असिस्टेंट के पद शामिल हैं।
पदों की कुल संख्या 74 निर्धारित की गई है। इन पदों को भरने की शैक्षिक योग्यता पदों के अनुसार अलग-अलग रखी गयी है। टेक्निशियन, जूनियर सहायक व स्टेनोग्राफर के लिए शैक्षिक योग्यता 12वीं है।
विभिन्न पदों हेतु वेतनमान अलग-अलग है। प्रिंसिपल टेक्निकल ऑफिसर, एक्जिक्यूटिव इंजीनियर व मेडिकल ऑफिसर के लिए 15600-39100 रुपए, इंजीनियर (असिस्टेंट, जूनियर), अकाउंटेंट व टेक्निकल सहायक के लिए 9300-34800 रुपए, स्टेनोग्राफर, टेक्निशियन, लेबोरेटरी सहायक व जूनियर असिस्टेंट के लिए 5200-20200 रुपए निर्धारित किए गए हैं।
उम्मीदवार के लिए है बेहतर वेतनमान
आवेदन शुल्क के रूप में सामान्य उम्मीदवारों के लिए 200 रुपये का डिमांड ड्राफ्ट जो कि The Director, NIT Kurukshetra, एसबीआई ब्रांच कुरूक्षेत्र में देय के नाम से आवेदन पत्र के साथ मूलरूप से जमा करना होगा।
शार्ट लिस्ट किए जाने वाले उम्मीदवारों को इंटरव्यू के लिए बुलाया जाएगा।
इस प्रकार से करें आवेदन
आवेदन पत्र को अभ्यर्थी केवल ऑफलाइन तरीके से भर सकते है। अभ्यर्थी, आवेदन फॉर्म को संबंधित वेबसाइट पर दिए गए प्रारूप में भरकर, आवश्यक डिमांड ड्राफ्ट व जरूरी दस्तावेजों के साथ "The Registrar, National Institute of Technology Kurukshetra-136119" पते पर भेजे।
आवेदन भेजने की अंतिम तिथि 8 सितंबर, 2014 है। आवेदन पत्र तथा अन्य आवश्यक जानकारी व निर्देश के लिए उम्मीदवार http://www.nitkkr.ac.in पर लॉग ऑन करें।