फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Jobs Archives ›   recuritment in rpsc

RPSC में सरकारी नौकरी का मौका

Fri, 08 Aug 2014 12:50 PM IST
Updated Fri, 08 Aug 2014 12:50 PM IST
विज्ञापन
recuritment in rpsc

राजस्थान लोक सेवा आयोग ने सरकारी विभागों में विभिन्न रिक्त पदों को भरने के लिए विज्ञप्ति जारी की है। इन पदों पर नियुक्ति हेतु भारतीय नागरिकों से आवेदन पत्र मंगाए गए हैं। पदों की कुल संख्या 55 निर्धारित की गई है। इन पदों में डेप्यूटी कमांडेंट, असिस्टेंट ड्रिलिंग इंजीनियर, जूनियर जियोफिजिसिस्ट, एग्रीकल्चर ऑफिसर व फिशरीज डेवलपमेंट ऑफिसर के पद शामिल हैं।

विज्ञापन


इन पदों को भरने की शैक्षिक योग्यता इंजीनियर के लिए मैकेनिकल इंजीनियरिंग में स्नातक व अन्य पदों के लिए पद से संबंधित परास्नातक डिग्री निर्धारित की गई है। आवेदकों को राजस्थानी कल्चर का ज्ञान व हिन्दी में कार्य करने का अनुभव आवश्यक है।

विज्ञापन

बेहतर वेतनमान व उम्र सीमा

recuritment in rpsc

विज्ञापित पदों पर आवेदन करने वाले उम्मीदवारों को 15600 से 39100 रुपये वेतनमान निर्धारित किए गए हैं। आयु की गणना 1 जनवरी, 2015 से की जाएगी। आवेदकों की अधिकतम उम्र सीमा में आरक्षित वर्ग को नियमानुसार छूट प्रदान की जाएगी। इन पदों पर शैक्षणिक योग्यता के अंतिम वर्ष में सम्मिलित अभ्यर्थी भी आवेदन करने के लिए पात्र होंगे, किंतु उन्हें साक्षात्कार से पूर्व शैक्षिक योग्यता का प्रमाण देना होगा। ऑनलाइन आवेदन 6 अगस्त, 2014 से प्रारंभ होगा।

आवेदकों की चयन प्रक्रिया

recuritment in rpsc

इन पदों पर आवेदन करने वाले सभी उम्मीदवारों का चयन साक्षात्कार के माध्यम से किया जाएगा। आवेदकों की संख्या के आधार पर लिखित परीक्षा का भी आयोजन किया जा सकता है। लिखित परीक्षा अजमेर में आयोजित किए जाने की संभावना है। यह परीक्षा वस्तुनिष्ठ रूप में ली जायेगी। अंतिम चयन लिखित परीक्षा व साक्षात्कार के आधार पर किया जायेगा।

विज्ञापन

इन पदों के लिए इस तरह से करें आवेदन

recuritment in rpsc

इन पदों पर आवेदन केवल ऑनलाइन के माध्यम से किया जा सकता है। किसी अन्य माध्यम से किया गया आवेदन निरस्त कर दिया जाएगा। ऑनलाइन आवेदन करने की अंतिम तिथि 5 सितंबर, 2014 निर्धारित की गई है। ऑनलाइन आवेदन करने के लिए तथा अन्य आवश्यक जानकारी व निर्देश के लिए उम्मीदवार http://rpsconline.rajasthan.gov.in/ पर लॉग ऑन करें।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Job Alert News in Hindi related to government jobs, other jobs, job alert, career, new job, latest jobs notifications in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Jobs and more Hindi News.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed