फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Jobs Archives ›   recuritment in punjab rural bank.

नौकरी: ग्रामीण बैंक में 265 पदों पर भर्ती

Fri, 05 Sep 2014 02:02 PM IST
Updated Fri, 05 Sep 2014 02:02 PM IST
विज्ञापन
recuritment in punjab rural bank.

पंजाब ग्रामीण बैंक में 265 पदों पर भर्ती के लिए विज्ञप्ति जारी की गई है। इन पदों में अधिकारी वर्ग-III के 01 पद, अधिकारी वर्ग-II के 09 पद, अधिकारी वर्ग-I के 60 पद व कार्यालय सहायक (बहुउद्देशीय) के 195 पद शामिल हैं।

विज्ञापन


इन पदों के लिए शैक्षिक योग्यता स्नातक निर्धारित की गई है। उम्मीदवारों की आयु पदों के अनुसार अलग-अलग निर्धारित की गई है। ऑफिस सहायक के लिए 18 से 28 वर्ष है। अधिकतम उम्र सीमा में आरक्षित वर्ग को नियमानुसार छूट प्रदान की जायेगी।
विज्ञापन


अधिकारी वर्ग को 2 साल तथा कार्यालय सहायक को 1 साल का परिवीक्षा (प्रोबेशन) समय निर्धारित किया गया है। आवेदकों को राज्य से संबंधित क्षेत्रीय भाषा के साथ मैट्रिक परीक्षा पास होना आवश्यक है। ऑनलाइन आवेदन 1 सितंबर, 2014 से प्रारंभ है।

विज्ञापन
विज्ञापन

चयन प्रक्रिया व वेतनमान

recuritment in punjab rural bank.

इन पदों पर उम्मीदवारों का चयन सितंबर-अक्तूबर-2013 में आईबीपीएस द्वारा आयोजित क्षेत्रीय ग्रामीण बैंकों-कॉमन लिखित परीक्षा-II में प्रदर्शन के आधार पर किया जाएगा।

आईबीपीएस की लिखित परीक्षा में निर्धारित मानक अंक प्राप्त करने वाले उम्मीदवारों को साक्षात्कार के लिए बुलाया जायेगा। उम्मीदवारों का अंतिम चयन लिखित परीक्षा व साक्षात्कार में प्राप्त कुल अंको के आधार पर किया जायेगा।

उम्मीदवारों को कंप्यूटर का ज्ञान होना अनिवार्य है। विज्ञापित पदों में अधिकारी वर्ग-III के लिए 25,700 से 31,500 रुपये, अधिकारी वर्ग-II के लिए 19,400 से 28,100 रुपये, अधिकारी वर्ग-I के लिए 14,500 से 25,700 रुपये तथा कार्यालय सहायक के लिए 7200 से 19,300 रुपये वेतनमान निर्धारित किए गए हैं।

आवेदन करने का तरीका

recuritment in punjab rural bank.

इन पदों के लिए केवल ऑनलाइन के माध्यम से आवेदन किया जा सकता है। योग्य उम्मीदवार आवेदन के लिए पंजाब ग्रामीण बैंक की वेबसाइट पर जाकर चालान फॉर्म डाउनलोड करके शुल्क जमा कर सकते है।

इन पदों के लिए आवेदन शुल्क सामान्य आवेदक के लिए 100 रुपये, ‌ज‌बकि आरक्षित वर्ग के लिए आवेदन शुल्क 22 रुपये निर्धारित किया गया है।

आवेदन शुल्क का भुगतान पंजाब ग्रामीण बैंक या पंजाब नेशनल बैंक के किसी भी सीबीएस शाखा में चालान के माध्यम से जमा किया जा सकता है। आवेदन करने की अंतिम तारीख 15 सितंबर, 2014 है।

पंजीकरण तथा अन्य आवश्यक जानकारी व निर्देश के लिए उम्मीदवार पंजाब ग्रामीण बैंक की वेबसाइट  http://www.pgbho.com/ पर लॉग ऑन करें।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Job Alert News in Hindi related to government jobs, other jobs, job alert, career, new job, latest jobs notifications in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Jobs and more Hindi News.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed