यू.पी. में इंजीनियरों की भर्ती
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पीडीआईएल यानी प्रोजेक्ट एंड डेवलपमेंट इंडिया लि. सरकारी क्षेत्र की मिनि रत्न कंपनी है। यह कंपनी मिनि रत्न के तहत श्रेणी-1 में आती है और इसे आईएसओ-9001-2008 प्रमाण पत्र प्राप्त है। इस कंपनी में संविदा के आधार पर रेजिडेंट इंजीनियर ग्रेड-2 के कुल 23 पदों को भरा जाना है। इस कंपनी का कार्यालय नोएडा के सेक्टर 1 में स्थित है।
पदों का स्वरूप और वेतनमान
रेजिडेंट इंजीनियर ग्रेड-2 के सभी 23 पद संविदा यानी कॉन्ट्रेक्ट के आधार पद भरे जाने हैं। इन पदों पर नियुक्त होने वाले व्यक्ति को एकमुस्त वेतनमान के तौर पर 37000 रुपये प्रति माह दिए जाएंगे।
करें ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन
योग्य उम्मीदवार 21 मई, 2014 तक अपना ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन करा सकते हैं। इसके लिए पीडीआईएल की वेबसाइट http://careers.pdilin.com/14-may-ct-walkin/ पर लॉग ऑन करें। इंटरव्यू के लिए पता है- प्रोजेक्ट एंड डेवलपमेंट इंडिया लि. पीडीआईएल भवन, ए-14, सेक्टर-1, नोएडा- 201301, जिला गौतम बुद्ध नगर, उत्तर प्रदेश।