{"_id":"449bf4948be5a91d7a307228554283ba","slug":"recruitments-of-teachers-through-rpsc","type":"story","status":"publish","title_hn":"शिक्षकों के 11 हजार पदों के लिए ऑनलाइन आवेदन शुरू","category":{"title":"Jobs Archives","title_hn":"जॉब्स आर्काइव","slug":"jobs-archives"}}
शिक्षकों के 11 हजार पदों के लिए ऑनलाइन आवेदन शुरू
अमर उजाला, दिल्ली
Updated Fri, 06 Sep 2013 06:26 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राजस्थान के विभिन्न स्कूलों में अध्यापक और वरिष्ठ अध्यापकों के खाली पड़े 11,403 पदों को राजस्थान लोक सेवा आयोग(आरपीएससी) के माध्यम से भरे जाने की प्रक्रिया शुरू हो गई है।
विज्ञापन
विभिन्न विषयों में भरे जाने वाले पदों की संख्या अलग अलग है। इसके लिए आरपीएससी ने अगस्त 2013 में एक विज्ञप्ति जारी की थी।
आयोग द्वारा इनके लिए ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए गये हैं। ऑनलाइन आवेदन भरने की अंतिम तारीख 30 सितंबर 2013 है। इच्छुक अभ्यर्थियों को यह आवेदन करने से पहले ठीक प्रकार से अनिवार्य अर्हता को पूरा करने के संबंध में आश्वस्त हो लेना जरूरी है।
विज्ञापन
इसके लिए अभ्यर्थी की न्यूनतम आयु 21 वर्ष रखी गई है जबकि उसने 35 वर्ष से अधिक की आयु को पार नहीं किया हो। आरक्षित श्रेणी में आने वाले अभ्यर्थियों को नियमानुसार छूट मिलेगी। वर्तमान में आयु की गणना दिनांक 1 जनवरी 2014 को की जाएगी, किन्तु जो अभ्यर्थी पूर्व विज्ञापन के तहत आवेदन कर चुके हैं, वे यदि दिनांक 1 जनवरी 2012 को आयु सीमा में थे तो उन्हें आयु की दृष्टि से पात्र माना जाएगा।
विज्ञापन
इन पदों को भरने के लिए वर्ष 2011-12 में भी विज्ञप्ति जारी की गयी थी परंतु किन्ही कारणों से उसको रद्द करना पड़ा था। समस्त पदों के लिए शैक्षिक योग्यता सरकार द्वारा मान्य शिक्षा स्नातक (बी.एड.) और उस विषय में स्नातकोत्तर डिग्री या उसके समतुल्य कोई अन्य अर्हता होनी चाहिए। अधिक जानकारी के लिए लॉग ऑन कीजिए http// www.rpsc.rajasthan.gov.in या rpsconline.rajasthan.gov.in