{"_id":"6231b69a2b036d55d963992502a851ff","slug":"recruitments-of-616-posts-in-punjab-state-co-operative-bank","type":"story","status":"publish","title_hn":"पंजाब राज्य सहकारी बैंक में 616 पदों पर भर्ती ","category":{"title":"Jobs Archives","title_hn":"जॉब्स आर्काइव","slug":"jobs-archives"}}
पंजाब राज्य सहकारी बैंक में 616 पदों पर भर्ती
अमर उजाला, दिल्ली
Updated Wed, 18 Sep 2013 03:08 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पंजाब राज्य सहकारी बैंक, चंडीगढ़ में तथा पंजाब के अन्य कई जिला केन्द्रीय सहकारी बैंकों में वरिष्ठ प्रबंधक के 25 पद, प्रबंधक के 70 पद, सूचना प्रौद्योगिकी अधिकारी के 21 पद व डाटा एंट्री ऑपरेटर के 500 पदों को भरने के लिए रिक्तियां जारी की गई हैं।
विज्ञापन
इन सभी पदों के लिए आवेदन केवल ऑनलाइन भरे जा रहे हैं। आवेदन करने की अंतिम तिथि 7 अक्तूबर 2013 है। आवेदन करने के लिए आवेदन शुल्क के रूप में सामान्य उम्मीदवारों को 500 रुपये और एससी/एसटी उम्मीदवारों को 250 रुपये का भुगतान चालान पंजाब नेशनल बैंक में 28 सितंबर 2013 तक जमा कराना होगा।
विज्ञापन
वरिष्ठ प्रबंधक के लिए वेतनमान 10300-34800 रुपये, ग्रेड पे 4400 रुपये, उम्र सीमा 18-45 वर्ष, प्रबंधक के लिए वेतनमान 10300-34800 रुपये, ग्रेड पे 4200 रुपये, उम्र सीमा 18-45 वर्ष, सूचना प्रौद्योगिकी अधिकारी के लिए वेतनमान 10300-34800 रुपये, ग्रेड पे 3600 रुपये, उम्र सीमा 18-45 वर्ष, डाटा एंट्री ऑपरेटर के लिए वेतनमान 10300-34800 रुपये, ग्रेड पे 3600 रुपये, उम्र सीमा 18-45 वर्ष निर्धारित की गई है।
विज्ञापन
अधिक जानकारी के लिएrecruit.nitttrchd.ac.in/pscb पर लॉग ऑन करें।