हाईकोर्ट में क्लर्क के पदों पर बंपर भर्ती
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इलाहाबाद हाई कोर्ट में विभिन्न रिक्त पदों पर भर्ती के लिए विज्ञप्ति जारी की गई है। इन पदों में असिस्टेंट रिव्यू ऑफिसर व क्लर्क के पद शामिल हैं। पदों की कुल संख्या 357 है, जिसमें असिस्टेंट रिव्यू ऑफिसर के 287 पद व क्लर्क के 70 पद शामिल हैं। इन पदों को भरने की शैक्षिक योग्यता स्नातक रखी गयी है।
क्लर्क के पदों पर आवेदन करने वाले उम्मीदवारों के पास कंप्यूटर से संबंधित प्रमाणपत्र व कंप्यूटर पर टाइप का ज्ञान होना अनिवार्य है।
चयन की प्रक्रिया और वेतनमान
आवेदन इस तरह करें
आवेदन पत्र को अभ्यर्थी केवल ऑनलाइन तरीके से भर सकते है। किसी अन्य माध्यम से किया गया आवेदन निरस्त कर दिया जायेगा। आवेदन करने की अंतिम तिथि 25 अगस्त, 2014 है।
ऑनलाइन आवेदन तथा अन्य आवश्यक जानकारी व निर्देश के लिए उम्मीदवार http://www.allahabadhighcourt.in/ पर लॉग ऑन करें।