फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Jobs Archives ›   Recruitment on various technical posts

1835 पदों पर भर्ती, 12वीं पास करें आवेदन

Tue, 10 Jun 2014 02:42 PM IST
Updated Tue, 10 Jun 2014 02:42 PM IST
विज्ञापन
Recruitment on various technical posts

मझगांव डॉक लिमिटेड में स्पेशल ग्रेड, स्किल्ड ग्रेड-I, सेमी स्किल्ड ग्रेड-III, सेमी स्किल्ड ग्रेड-I के अंतर्गत आने वाले पदों पर भर्ती के लिए विज्ञप्ति जारी की गई है। इन पदों में फिटर, स्ट्रक्चरल फैब्रीकेटर, इलेक्ट्रीशियन, पेंटर, कारपेंटर, वेल्डर, स्टोर कीपर, ड्राफ्ट्समैन व अन्य पद शामिल हैं। पदों की कुल संख्या 1835 है।

विज्ञापन


इन पदों को भरने की शैक्षिक योग्यता 12वीं व पद से संबंधित 3 वर्षीय डिप्लोमा/नेशनल अप्रेन्टस्शिप सर्टिफिकेट या आईटीआई रखी गयी है। केवल योग्य शार्टलिस्ट किए हुए उम्मीदवारों को इंटरव्यू व ट्रेड परीक्षा के लिए बुलाया जायेगा। इंटरव्यू व ट्रेड परीक्षा 9 जुलाई, 2014 को आयोजित की जायेगी।

विज्ञापन

आकर्ष्‍ाक वेतनमान के साथ्‍ा करें आवेदन

Recruitment on various technical posts

विभिन्न पदों हेतु वेतनमान अलग-अलग है। स्पेशल ग्रेड के पदों के लिए 9500 रुपये प्रति माह, सेमी स्किल्ड ग्रेड-III के लिए 7250 रुपये प्रति माह तथा सेमी स्किल्ड ग्रेड-I के लिए 6000 रुपये प्रति माह निर्धारित किए गए हैं। आरक्षित वर्ग के अभ्यर्थियों को अधिकतम उम्र सीमा में छूट दी गई है।

आवेदन शुल्क के रूप में 100 रुपये का डिमांड ड्राफ्ट जो कि 'मझगांव डॉक लिमिटेड' मुंबई में देय के नाम से आवेदन पत्र के साथ मूलरूप से जमा करना होगा। आरक्षित वर्ग और विकलांग अभ्यर्थियों को शुल्क से छूट प्रदान की गई है।

आवेदन प्रक्रिया

Recruitment on various technical posts

आवेदन पत्र को अभ्यर्थी केवल ऑफलाइन तरीके से भर सकते है। अभ्यर्थी, आवेदन फॉर्म को भरकर संबंधित डिमांड ड्राफ्ट व जरूरी हस्ताक्षरित दस्तावेज के साथ संबंधित पते पर भेजे। आवेदन भेजने की अंतिम तिथि 27 जून, 2014 है।

आवेदन पत्र तथा अन्य आवश्यक जानकारी व निर्देश के लिए उम्मीदवार http://www.mazagondock.gov.in/ पर लॉग ऑन करें।


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Job Alert News in Hindi related to government jobs, other jobs, job alert, career, new job, latest jobs notifications in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Jobs and more Hindi News.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed