फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Jobs Archives ›   Recruitment on various posts in DMRC

दिल्ली मेट्रो में बड़ी भर्ती, करें आवेदन

Fri, 29 Nov 2013 06:25 PM IST
अमर उजाला, दिल्ली
अमर उजाला, दिल्ली Updated Fri, 29 Nov 2013 06:25 PM IST
विज्ञापन
Recruitment on various posts in DMRC
दिल्ली मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन में विभिन्न अहम पदों को भरने के लिए विज्ञप्ति जारी की गई है।
विज्ञापन


इन पदों में उप महाप्रबंधक का 1 पद, विभिन्न विभागों में सहायक प्रबंधक के 9 पद, वरिष्ठ अनुभाग अधिकारी के 2 पद, कनिष्ठ अभियंता के 20 पद, विधि सहायक के 3 पद, लेखा सहायक के 21 पद शामिल हैं। इन पदों पर नियुक्ति, पदों के अनुसार सीधी भर्ती, प्रतिनियुक्ति तथा संविदा तीनों प्रक्रिया के तहत की जानी है।

चयन प्रक्रिया दो से तीन चरणों में पूरी की जाएगी। चयन प्रक्रिया से संबंधित सभी जानकारी निर्धारित समय पर वेबसाइट पर अपलोड की जाएगी।

चयन प्रक्रिया का पूरा चरण जनवरी 2014 तक पूर्ण होने की संभावना है। चयनित उम्मीदवारों की नियुक्ति दिल्ली या दिल्ली से बाहर डीएमआरसी के परियोजना स्थल पर की जाएगी।
विज्ञापन


आवेदन शुल्क के रूप में सामान्य तथा ओबीसी वर्ग के लिए 325 रुपये तथा आरक्षित वर्ग के लिए 75 रुपये निर्धारित किए गए हैं। आवेदन करने की अंतिम तिथि 18 दिसंबर, 2013 निर्धारित की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


आवेदक को विज्ञापन में दिए गए फॉर्म को भरकर "एक्जीक्युटिव डायेरक्टर (एचआर) मेट्रो भवन, फायर ब्रिगेड लेन, बाराखंभा रोड, नई दिल्ली-110001" के पते पर अंतिम तारीख तक भेजना होगा।

अनिवार्य योग्यता एवं अन्य सभी आवश्यक जानकारी के लिए आवेदक http://www.delhimetrorail.com/CareerDocuments/2013/11/262Advtt_61.pdf पर लॉग ऑन करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Job Alert News in Hindi related to government jobs, other jobs, job alert, career, new job, latest jobs notifications in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Jobs and more Hindi News.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed