TGT-PGT के पदों पर भर्ती, करें आवेदन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नवोदय विद्यालय में योग्य उम्मीदवारों के लिए टीजीटी व पीजीटी के रिक्त पदों को भरने के लिए विज्ञप्ति जारी की गई है। इन पदों पर भर्ती के लिए भारतीय नागरिकों से आवेदन पत्र मंगाए गए हैं।
इन पदों को भरने की शैक्षिक योग्यता टीजीटी के लिए स्नातक व बीएड तथा पीजीटी के लिए परास्नातक व बीएड रखी गयी है। विज्ञापित पदों में संगीत, आर्ट, उर्दू टीचर व लाइब्रेरियन के पद भी शामिल हैं।
आयु सीमा के तहत टीजीटी के लिए अधिकतम उम्र 35 साल व पीजीटी के लिए 40 साल निर्धारित की गई है। आरक्षित वर्ग को अधिकतम उम्र सीमा में नियमानुसार छूट दी जाएगी। उम्मीदवारों को हिन्दी व अंग्रेजी दोनों माध्यम में पढ़ाने का अनुभव होना अनिवार्य है।
सुनहरे अवसर के साथ है बेहतर वेतनमान
टीजीटी व पीजीटी के विज्ञापित पदों में टीजीटी का वेतनमान 26,250 रुपये तथा पीजीटी का वेतनमान 27,500 रुपये निर्धारित किए गए हैं। इन पदों को भरने के लिए कोई आवेदन शुल्क नहीं लिया जाएगा।
आवेदन करने वाले उम्मीदवारों का चयन इंटरव्यू के माध्यम से किया जाएगा। पीजीटी पदों के लिए इंटरव्यू 2 जून को, टीजीटी पदों के लिए इंटरव्यू 3 जून को व अन्य पदों के लिए इंटरव्यू 4 व 5 जून 2014 को निर्धारित किए गए हैं।
इस प्रकार से करें आवेदन
टीजीटी व पीजीटी के पदों पर आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों को अपने बायोडाटा के मूल प्रमाणपत्र व फोटोकॉपी तथा एक पासपोर्ट साइज फोटो के साथ इंटरव्यू के लिए निर्धारित की गई तिथि को नियमित समय व निर्धारित पते पर पहुंचना होगा।
आवेदन पत्र तथा अन्य आवश्यक जानकारी व निर्देश के लिए उम्मीदवार नवोदय विद्यालय समिति की बेबसाइ http://www.navodaya.nic.in/ पर लॉग ऑन करें।