फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Jobs Archives ›   Recruitment of technician

सुनहरा मौका: 10वीं पास पाएं नौकरी

Tue, 12 Aug 2014 01:51 PM IST
Updated Tue, 12 Aug 2014 01:51 PM IST
विज्ञापन
Recruitment of technician

माइन प्लानिंग एंड डिजाइन इंस्टीट्यूट लिमिटेड (सीपीएमपीडीआई) में तकनीशियनों के रिक्त पदों को भरने के लिए विज्ञप्ति जारी की गई है।

विज्ञापन


कुल 64 विज्ञापित पदों में सहायक ड्रिलर के 31 पद, रिंगमैन के 27 पद और सहायक फोरमैन मैकेनिकल के 6 पद शामिल हैं। इन पदों पर भारतीय उम्मीदवारों से आवेदन मंगाए गए हैं।

शैक्षिक तौर पर योग्य उम्मीदवार पाएं आकर्षक वेतनमान

Recruitment of technician

तकनीशियन के इन पदों के लिए आवेदन करने वाला उम्मीदवार किसी मान्यताप्राप्त शिक्षा बोर्ड से 10 वीं कक्षा पास करने के बाद संबंधित ट्रेड में 3 वर्षीय डिप्लोमा प्राप्त किया हो, रिंगमैन के अभ्यर्थी ने किसी मान्यताप्राप्त संस्थान से आईटीआई का डिप्लोमा धारक हो।

वेतनमान के तहत रिंगमैन के पद पर चयनित उम्मीदवार को प्रतिदिन 617 रुपये तथा अन्य पद पर चयनित उम्मीदवार को 19,035 रुपये प्रतिमाह दिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

18-30 वर्ष तक के युवा करें आवेदन

Recruitment of technician

आयु सीमा के तहत तकनीशियन के इन पदों पर आवेदन करने वाले उम्मीदवार की न्यूनतम आयु सीमा 18 वर्ष तथा अधिकतम आयु सीमा 30 वर्ष है। आयु की गणना 30 अगस्त, 2014 से की जाएगी।

आरक्षित वर्ग को आयु सीमा में नियमानुसार छूट प्रदान की गई है। आवेदन शुल्क के तौर पर सामान्य वर्ग को 150 रुपये निर्धारित प्रक्रिया से जमा कराना होगा तथा आरक्षित वर्ग को आवेदन शुल्क से मुक्त रखा गया है।

विज्ञापन

इस प्रकार से करें आवेदन

Recruitment of technician

इन पदों पर आवेदन ऑनलाइन अथवा ऑफलाइन दोनों तरह से भरा जा सकता है। दोनों ही स्थितियों हार्ड कॉपी निर्धारित पते पर जमा कराना होगा। आवेदक आवेदन पत्र का डाउनलोड कर भर सकते हैं अथवा ऑनलाइन भरकर जमा कराने के बाद उसके पीडीएफ का प्रिंट आउट लेकर समस्त दस्तावेजों को संलग्न कर डिप्टी जनरल मैनेजर (पी एंड ए), सेंट्रल माइन प्लानिंग एंड डिजाइन इंस्टीट्यूट लिमिटेड, गोंडवाना प्लेस, कांके रोड, रांची-834031 के पते पर भेजें।

आवेदन पत्र 30 सितंबर, 2014 तक उक्त पते पर पहुंच जाना चाहिए। आवेदन की प्रक्रिया 1 सितंबर से शुरू की जाएगी। अधिक जानकी के लिए उम्मीदवार सीएमपीडीआई की वेबसाइट http://www.cmpdi.co.in/ पर लॉग ऑन करें।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Job Alert News in Hindi related to government jobs, other jobs, job alert, career, new job, latest jobs notifications in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Jobs and more Hindi News.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed