फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Jobs Archives ›   Recruitment of teachers in SDMC

दिल्ली के स्कूलों में 1500 पदों पर भर्ती

Wed, 18 Jun 2014 09:57 PM IST
Updated Wed, 18 Jun 2014 09:57 PM IST
विज्ञापन
Recruitment of teachers in SDMC

दक्षिणी दिल्ली नगर निगम के सरकारी विद्यालयों में अध्यापक के 1508 व काउंसलर के 24 रिक्त पदों को भरने के लिए विज्ञप्ति जारी की गई है। इन पदों में प्राइमरी अध्यापक के 800, नर्सरी अध्यापक के 120, स्पेशल शिक्षक(प्राइमरी) के 588 व काउंसलर के 24 पद शामिल हैं।

विज्ञापन


इन पदों को भरने की शैक्षिक योग्यता 12वीं व एनसीटीई से मान्यता प्राप्त संस्था से टीचिंग विभाग में दो वर्षीय डिप्लोमा/डिग्री रखी गई है।

आवेदन करने वाले सभी उम्मीदवारों ने प्राइमरी स्तर का सीटेट परीक्षा उत्तीर्ण की हो। काउंसलर पद के लिए उम्मीदवार मनोविज्ञान में परास्नातक व काउंसलिंग से संबंधित डिप्लोमा धारक हो।

विज्ञापन

आवेदन शुल्क व चयन प्रक्रिया

Recruitment of teachers in SDMC

इन पदों को भरने के लिए अभ्यर्थियों से कोई आवेदन शुल्क नहीं लिया जाएगा। उम्मीदवारों का चयन उनके शैक्षिक योग्यता व प्रोफेशनल योग्यता के अंकों के आधार पर की जायेगी। अंतिम चयन मेरिट के आधार पर किया जायेगा।

उम्मीदवारों ने हिंदी व अंग्रेजी विषय की परीक्षा 10वीं स्तर पर जरूर पास की हो। चयनित उम्मीदवारों की सूची संबंधित वेबसाइट पर प्रकाशित की जाएगी।

30 वर्ष तक के युवाओं के लिए आकर्षक वेतनमान

Recruitment of teachers in SDMC

विज्ञापित पदों में प्राइमरी अध्यापक, जूनियर अध्यापक, स्पेशल अध्यापक (प्राइमरी) व काउंसलर के लिए वेतनमान 27,000 रुपए निर्धारित किए गए हैं।

इन पदों के लिए अधिकतम उम्र सीमा 30 वर्ष तय की गई है। आयु की गणना 30 जून, 2014 से की जाएगी। आरक्षित वर्ग को अधिकतम उम्र सीमा में नियमानुसार छूट दी जाएगी।

विज्ञापन

इस प्रकार से करें आवेदन

Recruitment of teachers in SDMC

इन पदों के लिए आवेदन केवल ऑनलाइन भरा जाएगा। आवेदन करने की आखिरी तारीख 30 जून, 2014 है। आवेदन पत्र तथा अन्य आवश्यक जानकारी व निर्देश के लिए उम्मीदवार http://www.mcdonline.gov.in/ पर लॉग ऑन करें।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Job Alert News in Hindi related to government jobs, other jobs, job alert, career, new job, latest jobs notifications in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Jobs and more Hindi News.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed