DSSSB में बंपर भर्ती, 4494 पद खाली
दिल्ली अधीनस्थ सेवा चयन बोर्ड में विभिन्न पदों को भरने के लिए कुल 4494 रिक्तियां जारी की हैं।
विज्ञापित पदों में स्पेशल एजूकेशन टीचर के 670 पद, स्पेशल एजूकेटर के 1692 पद, टीजीटी (कंप्यूटर साइंस) के 2026 पद, सहायक शिक्षक के 88 पद, स्टेनोग्राफर के 4 पद और एलडीसी के 14 पद शामिल हैं।
इन पदों पर निर्धारित शैक्षिक योग्यता रखने वाले भारतीय उम्मीदवारों से आवेदन मांगे गए हैं।
30 वर्ष के युवा करें आवेदन, पाएं आकर्षक वेतन
आयु सीमा के तहत स्टेनोग्राफर और एलडीसी उम्मीदवारों के लिए न्यूनतम आयु सीमा 18 वर्ष तथा अधिकतम आयु सीमा 27 वर्ष है तथ अन्य पदों के लिए अधिकतम आयु सीमा 30 वर्ष निर्धारित है।
आयु सीमा में नियमानुसार छूट प्रदान की गई है। वेतनमान के तौर पर इन पदों पर चयनित उम्मीदवारों को निर्धारित वेतनमान दिया जाएगा। शिक्षक पद के आवेदक पदानुसार बारहवीं/स्नातक के बाद ईटीई/जेबीटी /डाइट/बी.एल.एड की डिग्री/डिप्लोम धारक हों।
यह है आवेदन की प्रक्रिया
इन पदों के लिए केवल ऑनलाइन आवेदन भरा जाएगा। ऑनलाइन आवेदन करने की अंतिम तिथि 27 अगस्त, 2014 है। ऑनलाइन आवेदन करने तथा आवेदन संबंधी अधिक जानकारी के लिए उम्मीदवार संस्थान की वेबसाइट http://www.dsssb.delhigovt.nic.in/ पर लॉग ऑन करें।