फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Jobs Archives ›   Recruitment of Police constables

कांस्टेबल के पदों पर भर्ती, करें आवेदन

Wed, 09 Jul 2014 12:57 AM IST
Updated Wed, 09 Jul 2014 12:57 AM IST
विज्ञापन
Recruitment of Police constables

चंडीगढ़ पुलिस हेडक्वॉर्टर में योग्य उम्मीदवारों के लिए कांस्टेबल (वायरलेस ऑपरेटर) के रिक्त पदों को भरने के लिए विज्ञप्ति जारी की गई है। पदों की कुल संख्या 35 है। जिसमें सामान्य वर्ग के 20 पद, अन्य पिछड़ा वर्ग के 9 पद व अनुसूचित जाति के 6 पद शामिल हैं। इन पदों को भरने की शैक्षिक योग्यता विज्ञान व गणित विषयों के साथ 12वीं रखी गई है। साथ ही साथ उम्मीदवार को शारीरिक रूप से स्वस्थ्य होना अनिवार्य है। पुरुष उम्मीदवारों की लम्बाई 5 फीट 7 इंच व महिलाओं की 5 फीट 2 इंच निर्धारित की गई है।

विज्ञापन

सुनहरे अवसर के साथ है बेहतर वेतनमान

Recruitment of Police constables

आयु की गणना 1 जनवरी, 2014 से की जाएगी। आरक्षित वर्ग को अधिकतम उम्र सीमा में नियमानुसार छूट प्रदान की जाएगी। विज्ञापित पदों हेतु वेतनमान 10,300-34,800 रुपये निर्धारित किए गए हैं। आवेदन शुल्क के रूप में सामान्य वर्ग के उम्मीदवारों को 500 रुपए, अन्य पिछड़े वर्ग को 300 रुपए व अनुसूचित वर्ग को 200 रुपए का डीडी निर्धारित प्रक्रिया के अनुसार जमा करना होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

योग्य उम्मीदवारों की चयन प्रक्रिया

Recruitment of Police constables

इन पदों पर आवेदन करने वाले योग्य उम्मीदवारों को सर्वप्रथम शारीरिक दक्षता परीक्षण व शारीरिक माप परीक्षण को पास करना होगा। शारीरिक परीक्षण में पास होने वाले उम्मीदवारों को लिखित परीक्षा व साक्षात्कार के लिए बुलाया जाएगा। सफल होने वाले उम्मीदवारों को मेडिकल परीक्षण भी पास करना होगा। अंतिम चयन मेरिट के अनुसार किया जाएगा।

विज्ञापन

करें आवेदन

Recruitment of Police constables

आवेदन पत्र को अभ्यर्थी केवल ऑनलाइन तरीके से भर सकते है। ऑनलाइन आवेदन करने के बाद उसका प्रिंटआउट सभी आवश्यक दस्तावेजों व डीडी के साथ दिए गए पते पर भेजे। आवेदन करने की अंतिम तिथि 14 अगस्त, 2014 है तथा प्रिंटआउट के साथ आवेदन पत्र भेजने की अंतिम तिथि 29 अगस्त, 2014 है। आवेदन पत्र तथा अन्य आवश्यक जानकारी व निर्देश के लिए उम्मीदवार http://chandigarhpolice.nic.in/ पर लॉग ऑन करें।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Job Alert News in Hindi related to government jobs, other jobs, job alert, career, new job, latest jobs notifications in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Jobs and more Hindi News.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed