फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Jobs Archives ›   Recruitment of Panchayat Assistant

पंचायत सहायक के पदों पर भर्ती

Sat, 13 Sep 2014 09:46 AM IST
Updated Sat, 13 Sep 2014 09:46 AM IST
विज्ञापन
Recruitment of Panchayat Assistant

जिला परिषद मंडी, हिमाचल प्रदेश द्वारा पंचायत सहायकों के रिक्त पदों को भरने के लिए विज्ञप्ति जारी की गई है। इन पदों पर योग्य भारतीय उम्मीदवारों से आवेदन मंगाए गए हैं। शैक्षिक योग्यता के तहत उम्मीदवार ने किसी मान्यताप्राप्त शिक्षा बोर्ड से 12वीं कक्षा पास की हो।

विज्ञापन


आयु सीमा के तहत इस पद के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवार की न्यूनतम आयु सीमा 18 वर्ष तथा अधिकतम आयु सीमा 45 वर्ष निश्चित की गई है। आरक्षित वर्ग को नियम के मताबिक ऊपरी आयु सीमा में छूट दी जाएगी। आयु की गणना 1 जनवरी, 2012 से की जाएगी।
विज्ञापन


आवेदकों को 12वीं में प्राप्त प्रतिशत के मुताबिक अधिकतम 60 अंक, 1 अंक प्रतिवर्ष अनुभव के लिए -अधिकतम 5 अंक, जिला पिरषद क्षेत्र का निवासी होने के लिए अधिकतम 5 अंक, कंप्यूटर में छह मास का डिप्लोमा धारक होने के लिए 9 अंक, हिमाचल प्रदेश सरकार द्वारा मान्यता प्राप्त संस्थान से कंप्यूटर में एक वर्ष का डिप्लोमा होने पर 15 अंक और निजी साक्षात्कार के लिए 15 अंक दिए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

यह है आवेदन की प्रक्रिया

Recruitment of Panchayat Assistant

विभिन्न स्तरों पर निर्धारित अंकों के मापदंड के आधार पर 15 सितंबर, 2014 तक प्राप्त आवेदन पत्रों के साथ प्राप्त प्रमाण पत्रों के आधार पर जिला परिषद द्वारा योग्यता सूची तैयार की जाएगी और वरीयता / पात्रता के आधार पर एक पद के प्रति अधिकतम 10 व्यक्तियों को व्यक्तिगत साक्षात्कार के लिए आमंत्रित किया जाएगा। इसकी सूचना आवेदन पत्र प्राप्ति की अंतिम निर्धारित तिथि के पश्चात् कार्यालय के सूचना पट्ट पर प्रकाशित कर दी जाएगी तथा पात्र अभ्यर्थियों को ही साक्षात्कार पत्र प्रेषित किए जाएंगे।

इस पद पर आवेदन करने के लिए आवेदन पत्र को निश्चित प्रारूप में भरकर तथा आवश्क दस्तावेजों की प्रति संलग्न कर 'सचिव, जिला परिषद मंडी एवं जिला पंचायत अधिकारी, मंडी, जिला मंडी' के कार्यालय में 15 सितंबर तक जमा कराएं। आवेदन पत्र प्राप्त करने एवं आवेदन संबंधी अधिक जानकारी के लिए उम्मीदवार जिला मंडी की वेबसाइट http://www.hpmandi.gov.in/ पर लॉग ऑन करें।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Job Alert News in Hindi related to government jobs, other jobs, job alert, career, new job, latest jobs notifications in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Jobs and more Hindi News.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed