फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Jobs Archives ›   Recruitment of Mining sardar in south eastern coalfields limited

700 पदों पर नौकरी का मौका, दसवीं पास करें आवेदन

Wed, 12 Mar 2014 03:14 PM IST
Updated Wed, 12 Mar 2014 03:14 PM IST
विज्ञापन
Recruitment of Mining sardar in south eastern coalfields limited

साउथ ईस्टर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड में खनन सरदार के पदों को भरने के लिए विज्ञप्ति जारी की गई है। 700 रिक्त पदों को भरने के लिए दसवीं पास आवेदकों से आवेदन आमंत्रित किए गए हैं।

विज्ञापन


इन पदों पर निर्धारित शैक्षिक और आयु संबंधी योग्यता रखने वाले भारतीय उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं।

18 से 30 वर्ष तक के युवा के लिए सुनहरा मौका

Recruitment of Mining sardar in south eastern coalfields limited

आयु सीमा के तहत इन पदों पर आवेदन करने वाले उम्मीदवार की न्यूनतम आयु सीमा 18 वर्ष तथा अधिकतम आयु 30 वर्ष निर्धारित है। आयु की गणना 5 अप्रैल, 2014 से की जाएगी। ऊपरी आयु सीमा में नियमानुसार छूट प्रदान की गई है।

वेतनमान के तहत माइनिंग सरदार के पद पर चयनित उम्मीदवार को मूल वेतन के तौर पर 19,035 रुपये दिए जाएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

आवेदन के लिए यह है शैक्षिक योग्यता

Recruitment of Mining sardar in south eastern coalfields limited

खनन सरदार के पद पर आवेदन करने वाला उम्मीदवार किसी मान्यताप्राप्त बोर्ड से दसवीं या समकक्ष परीक्षा उत्तीर्ण की हो। इसके साथ ही उम्मीदवार के पास सरदार सक्षमता प्रमाणपत्र, फर्स्ट एड का वैध प्रमाणपत्र और वैध गैस परीक्षण प्रमाणपत्र हो।

विज्ञापन

इन पदों पर ऐसे करें आवेदन

Recruitment of Mining sardar in south eastern coalfields limited

इन पदों पर आवेदन दो चरणों में मंगाए गए हैं। प्रथम चरण में उम्मीदवार को ऑनलाइन आवेदन करना है। ऑनलाइन आवेदन करने की अंतिम तिथि 25 मार्च, 2014 है।

दूसरे चरण में ऑनलाइन भरे आवेदन पत्र का प्रिंट आउट लेकर व समस्त दस्वेजों की प्रति संलग्न कर उसे 5 अप्रैल, 2014 तक निर्धारित पते पर भेजें।

आवेदन करने एवं आवेदन संबंधी विशेष जानकारी के लिए उम्मीदवार एस. ई. सी. एल. की वेबसाइट http://www.secl.gov.in/ पर लॉग ऑन करें।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Job Alert News in Hindi related to government jobs, other jobs, job alert, career, new job, latest jobs notifications in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Jobs and more Hindi News.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed