फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Jobs Archives ›   Recruitment of medical staff in west bengal

मेडिकल स्टाफ के 971 पदों पर भर्ती, 12वीं पास करें आवेदन

Wed, 19 Feb 2014 01:02 PM IST
Updated Wed, 19 Feb 2014 01:02 PM IST
विज्ञापन
Recruitment of medical staff in west bengal

पश्चिम बंगाल सब-ऑर्डिनेट हेल्थ सर्विस में मेडिकल स्टाफ की कुल 971 पदों के लिए विज्ञप्ति जारी की गई हैं। इन पदों पर निर्धारित योग्यता रखने वाले भारतीय नागरिक आवेदन कर सकते हैं।

विज्ञापन


इन विज्ञापित पदों के लिए करें आवेदन

Recruitment of medical staff in west bengal

विज्ञापित पदों में मेडिकल टेक्नालॉजिस्ट (लैब) ग्रेड-III के 718 पद, मेडिकल टेक्नालॉजिस्ट (एक्स-रे, रेडियोडॉयगनोस्टिक्स) ग्रेड-III के 208 पद तथा मेडिकल टेक्नालॉजिस्ट (ईसीजी) ग्रेड-III के 45 पद शामिल हैं।

कुल पदों में 503 पद सामान्य वर्ग के उम्मीदवारों के लिए हैं तथा शेष पद आरक्षित हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

पाएं उच्च वेतनमान, अधिकतम 40 वर्ष आयु सीमा तक करें आवेदन

Recruitment of medical staff in west bengal

वेतनमान के तौर पर इन पदों पर चयनित उम्मीदवार के लिए 7,100-37,600 रुपये तथा ग्रेड पे 3,600 रुपये निर्धारित है।

आयु सीमा के तहत इन पदों के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवार की न्यूनतम आयु 18 वर्ष तथा अधिकतम आयु 40 वर्ष निर्धारित है। आरक्षित वर्ग को नियमानुसार अधिकतम आयु सीमा में छूट प्रदान की गई है। आयु की गणना 1 जनवरी, 2014 से की जाएगी।

विज्ञापन

यह है योग्यता

Recruitment of medical staff in west bengal

शैक्षिक योग्यता के तहत इन पदों पर आवेदन करने वाला उम्मीदवार भौतिकी, रसायन और जीव विज्ञान में बारहवीं पास और संबंधित ट्रेड में दो वर्षीय डिप्लोमा धारक हो।

दो वर्षीय डिप्लोमा न होने की स्थिति में संबंधित विषय में स्‍नातक/स्नातकोत्तर की डिग्री प्राप्त की हो। आवेदन शुल्क के तौर पर सामान्य वर्ग के उम्मीदवार को 160 रुपये जमा कराने होंगे। आरक्षित वर्ग को आवेदन शुल्क से मुक्त रखा गया है।

ऐसे करें आवेदन

Recruitment of medical staff in west bengal

इन पदों के लिए आवेदन ऑनलाइन तथा ऑफलाइन दोनों तरह से स्वीकार किए जाएंगे। ऑनलाइन आवेदन प्राप्त करने की अंतिम तिथि 10 मार्च, 2014 निर्धारित है। जबकि ऑफलाइन आवेदन प्राप्त करने की अंतिम तिथि 19 मार्च, 2014 निर्धारित है।

पदों संबंधित अन्य आवश्यक जानकारी तथा ऑनलाइन आवेदन करने के लिए उम्मीदवार पश्चिम बंगाल स्वास्‍थ्य भर्ती बोर्ड की वेबसाइट http://www.wbhrb.in/Advertisement.php पर लॉग ऑन करें।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Job Alert News in Hindi related to government jobs, other jobs, job alert, career, new job, latest jobs notifications in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Jobs and more Hindi News.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed