{"_id":"22e3a38f5c15a9d2e2ccb1b7c9ae89b4","slug":"recruitment-of-language-teachers","type":"story","status":"publish","title_hn":"बंपर भर्ती, 21 हजार पदों पर नियुक्ति","category":{"title":"Jobs Archives","title_hn":"जॉब्स आर्काइव","slug":"jobs-archives"}}
बंपर भर्ती, 21 हजार पदों पर नियुक्ति
अमर उजाला, दिल्ली
Updated Tue, 07 Jan 2014 03:01 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नव वर्ष पर भाषा शिक्षकों के लिए खुला नौकरी का पिटारा। उत्तर प्रदेश में शिक्षा परिषद के उच्च प्राथमिक विद्यालयों में 21 हजार भाषा शिक्षकों की नियुक्ति की जाएगी।
विज्ञापन
इन पदों के लिए टेट परीक्षा का आयोजन पहले ही किया जा चुका है।
राज्य के परिषदीय विद्यालयों में 2,91,906 शिक्षकों के पद रिक्त हैं। इसमें प्राथमिक विद्यालयों में 2,36,398 तथा उच्च प्राथमिक में 55,508 शिक्षकों के पद रिक्त हैं।
विज्ञापन
प्रदेश में कुल 76,782 उच्च प्राथमिक विद्यालय हैं।
राज्य में उच्च प्राथमिक स्तर की भाषा शिक्षकों के चयन के लिए वर्ष 2013 में आयोजित टीईटी परीक्षा में 42,430 अभ्यर्थी उत्तीर्ण हुए थे।
इन उत्तीर्ण अभ्यर्थियों के आधार पर ही भाषा शिक्षकों को नियुक्त किया जाएगा।
इन पदों के लिए आयु सीमा 21 से 40 वर्ष निर्धारित है तथा शैक्षिक योग्यता के तहत उम्मीदवार टीईटी पास बीएड होना चाहिए।
इन्हें शिक्षक पद पर भर्ती के बाद छह माह का विशिष्ट बीटीसी का प्रशिक्षण दिया जाएगा।