फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Jobs Archives ›   Recruitment of head constable in BSF

BSF में नौकरी का मौका, 600 पद खाली

Thu, 19 Jun 2014 02:24 PM IST
Updated Thu, 19 Jun 2014 02:24 PM IST
विज्ञापन
Recruitment of head constable in BSF

बीएसएफ में योग्य उम्मीदवारों के लिए सब इंस्पेक्टर, कांस्टेबल व मेडिकल ऑफिसर के कुल 627 रिक्त पदों को भरने के लिए विज्ञप्ति जारी की गई है। इन पदों में सब इंस्पेक्टर व कांस्टेबल के 18 पद तथा मेडिकल ऑफिसर के 609 पद शामिल हैं।

विज्ञापन


इन पदों को भरने की शैक्षिक योग्यता पदों के अनुसार अलग-अलग है। कांस्टेबल पदों को भरने की शैक्षिक योग्यता 10वीं व आईटीआई रखी गई है। साथ ही साथ उम्मीदवार को शारीरिक रूप से स्वस्थ्य होना अनिवार्य है।

विज्ञापन

सुनहरे अवसर के साथ है बेहतर वेतनमान

Recruitment of head constable in BSF

आयु की गणना 14 जुलाई, 2014 से की जाएगी। आरक्षित वर्ग को अधिकतम उम्र सीमा में नियमानुसार छूट प्रदान की जाएगी। विज्ञापित पदों में सब इंस्पेक्टर के लिए 9300-34800 रुपए तथा कांस्टेबल के लिए 5200-20,200 रुपये निर्धारित किए गए हैं। इन पदों पर आवेदन करने वाले पुरुष उम्मीदवार की लंबाई 165 सेमी. होनी चाहिए।

आवेदन शुल्क के रूप में 50 रुपए का डीडी या आईपीओ निर्धारित प्रक्रिया के अनुसार जमा करना होगा। आरक्षित वर्ग और महिला उम्मीदवारों को कोई आवेदन शुल्क नहीं जमा करना होगा।

योग्य उम्मीदवारों की चयन प्रक्रिया

Recruitment of head constable in BSF

विज्ञापित पदों में सब इंस्पेक्टर व कांस्टेबल के पदों पर आवेदन करने वाले उम्मीदवारों का चयन लिखित, शारीरिक परीक्षा, व्यावहारिक परीक्षा, मेडिकल परीक्षा व साक्षात्कार के माध्यम से किया जाएगा। मेडिकल ऑफिसर के पदों का चयन साक्षात्कार के आधार पर किया जाएगा। सफल उम्मीदवारों को मेडिकल परीक्षा उत्तीर्ण करनी होगी। अंतिम चयन मेरिट के अनुसार निर्धारित की जाएगी।

विज्ञापन

इस प्रकार से करें आवेदन

Recruitment of head constable in BSF

आवेदन पत्र को अभ्यर्थी केवल ऑफलाइन तरीके से भर सकते है। आवेदन हेतु आवेदन फॉर्म संबंधित वेबसाइट पर उपलब्ध है। निर्धारित प्रक्रिया से आवेदन पत्र भरकर दिए गए पते पर पहुंचने की अंतिम तिथि 14 जुलाई, 2014 है। आवेदन पत्र तथा अन्य आवश्यक जानकारी व निर्देश के लिए उम्मीदवार http://www.bsf.nic.in/ पर लॉग ऑन करें।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Job Alert News in Hindi related to government jobs, other jobs, job alert, career, new job, latest jobs notifications in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Jobs and more Hindi News.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed