इंजीनियरों को मौका, करें ऑनलाइन आवेदन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संघ लोक सेवा आयोग ने इंजीनियर के विभिन्न विभागों में रिक्त पदों को भरने के लिए विज्ञप्ति जारी की है। विज्ञापित पदों में सहायक निदेशक ग्रेड-II के पदों पर रसायन के 5 पद, कांच तथा मृत्तिका के 4 पद, औद्योगिक प्रबंधन तथा प्रशिक्षण के 8 पद, चमड़ा तथा पादुका के 3 पद, यांत्रिकी के 8 पद, धात्विकी के 4 पद, विद्युत के 5 पद, इलेक्ट्रिकल के 4 पद, लोक स्वास्थ्य के 4 पद, सहायक प्रोफेसर (सिविल इंजीनियरी) के 6 पद शामिल हैं।
इन पदों पर निर्धारित शैक्षिक एवं आयु संबंधी योग्यता रखने वाले उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं। शैक्षिक योग्यता के तहत उम्मीदवार संबंधित ट्रेड में बी.ई./एम टेक की डिग्री प्राप्त की हैं।
37 वर्ष तक के युवा पाएं आकर्षक वेतनमानआयु सबंधी योग्यता के तहत इन पदों के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों की अधिकतम आयु सीमा पदानुसार 30 से 37 वर्ष है। वेतनमान के तौर पर इन पदों पर चयनित उम्मीदवारों को पद के अनुसार 15600-39100 रुपये तथा ग्रेड पे 5400
आयु सबंधी योग्यता के तहत इन पदों के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों की अधिकतम आयु सीमा पदानुसार 30 से 37 वर्ष है। वेतनमान के तौर पर इन पदों पर चयनित उम्मीदवारों को पद के अनुसार 15600-39100 रुपये तथा ग्रेड पे 5400 रुपये, 9300-34800 रुपये तथा ग्रेड पे 4600 रुपये दिया जाएगा।
इन पदों के लिए यह है आवेदन प्रक्रिया
इन पदों के लिए आवेदन केवल ऑनलाइन भरा जाएगा। आवेदन करने की अंतिम तिथि 1 मई, 2014 है। आवेदन शुल्क के तौर पर उम्मीदवार को 25 रुपये निर्धारित प्रक्रिया के तहत जमा कराना होगा। महिलाओं समेत आरक्षित वर्ग को आवेदन शुल्क से मुक्त रखा गया है।
आवेदन करने के लिए उम्मीदवार संघ लोक सेवा आयोग की वेबसाइट http://www.upsconline.nic.in/ पर लॉग ऑन करें।