फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Jobs Archives ›   Recruitment of engineerrs in BEL

भेल में 200 से ज्यादा पदों पर भर्ती

Tue, 03 Jun 2014 01:58 PM IST
Updated Tue, 03 Jun 2014 01:58 PM IST
विज्ञापन
Recruitment of engineerrs in BEL

भारत इलेक्ट्रोनिक्स लिमिटेड में इंजीनियरिंग के विभिन्न श्रेणियों में प्रोबेशनरी इंजीनियर के रिक्त पदों को भरने के लिए कुल 200 रिक्तियां जारी की गई हैं। विज्ञापित पदों में इलेक्ट्रोनिक्स के 100 पद, मैकेनिकल के 75 पद, कंप्युटर साइंस के 20 पद, सिविल के 3 पद और इलेक्ट्रोनिक्स के 2 पद शामिल हैं।

विज्ञापन


आयु सीमा के तहत इन पदों पर आवेदन करने वाले उम्मीदवार की अधिकतम आयु 25 वर्ष निर्धारित है। आयु की गणना 1 मई, 2014 से की जाएगी। आरक्षित वर्ग को आयु सीमा में नियमानुसार छूट दी गई है।

विज्ञापन

शैक्षिक रूप से योग्य उम्मीदवार पाएं आकर्षक वेतनमान

Recruitment of engineerrs in BEL

इन पदों पर आवेदन करने वाला उम्मीदवार शैक्षिक तौर पर किसी मान्यताप्राप्त संस्‍थान से इलेक्ट्रोनिक्स / इलेक्ट्रोनिक्स एंड कम्युनिकेशन / इलेक्ट्रोनिक्स एंड टेलीकम्युनिकेशन / कम्युनिकेशन / ‌टेलीकम्युनिकेशन में प्रथम श्रेणी में बीई/बी.टेक की डिग्री धारक हो।

चयनित उम्मीदवारों को ई-II ग्रेड के तहत नियुक्त किया जाएगा। वेतनमान के तौर पर डिप्टी इंजीनियर के पद पर चयनित उम्मीदवार के लिए 16,400-40,500 रुपये निर्धारित है।

यह है चयन प्रक्रिया

Recruitment of engineerrs in BEL

इन पदों पर चयन के लिए लिखित परीक्षा एवं साक्षात्कार का आयोजन किया जाएगा। इन पदों के लिए लिखित परीक्षा 6 जुलाई, 2014, दिन-रविवार को आयोजित की जाएगी।

लिखित परीक्षा में उत्तीर्ण उम्मीदवार के एक निश्चित अनुपात में साक्षात्कार के लिए उम्मीदवारों को बुलावा भेजा जाएगा।

आवेदन शुल्क के तौर पर सामान्य वर्ग के उम्मीदवार को निर्धारित प्रक्रिया से 500 रुपये जमा कराना होगा। आरक्षित वर्ग को आवेदन शुल्क से मुक्त रखा गया है।

विज्ञापन

इस प्रकार से करें आवेदन

Recruitment of engineerrs in BEL

इन पदों पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवार भेल की वेबसाइट पर ऑनलाइन आवेदन भरें।

ऑनलाइन जमा किए आवेदन पत्र का प्रिंट आउट लेकर तथा सभी आवश्यक दस्तावेजों को संलग्न कर 'पोस्ट बॉक्स संख्या 3076, लोधी रोड, नई दिल्ली-110003' पते पर भेजें।

ऑनलाइन आवेदन भरने की अंतिम तिथि 5 जून, 2014 है तथा आवेदन पत्र की प्रिंटेड कॉपी जमा कराने की अंतिम तिथि 10 जून, 2014 है।

आवेदन भरने तथा आवेदन संबंधी अधिक जानकारी के लिए उम्मीदवार भेल की वेबसाइट https://jobapply.in/BEL2014/DetailsAdv.htm#Schedule पर लॉग ऑन करें।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Job Alert News in Hindi related to government jobs, other jobs, job alert, career, new job, latest jobs notifications in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Jobs and more Hindi News.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed