फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Jobs Archives ›   Recruitment of Constables in ITBP

10वीं पास युवाओं के लिए ITBP में भर्ती

Mon, 07 Apr 2014 05:35 PM IST
Updated Mon, 07 Apr 2014 05:35 PM IST
विज्ञापन
Recruitment of Constables in ITBP

भारत तिब्बत सीमा पुलिस बल में कांस्टेबल (ट्रेड्समैन) के रिक्त पदों को भरने के लिए विज्ञप्ति जारी की गई है। इन पदों को भरने के लिए कुल 496 रिक्तियां जारी की गई हैं।

विज्ञापन


इन पदों पर निर्धारित शैक्षिक एवं आयु संबंधी योग्यता रखने वाले भारतीय पुरुष और महिला नागरिकों से आवेदन मंगाए गए हैं।

18 से 25 वर्ष के युवा करें आवेदन

Recruitment of Constables in ITBP

आयु सीमा के तहत इन पदों के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवार की न्यूनतम आयु सीमा 18 वर्ष तथा अधिकतम आयु सीमा पदानुसार 23 से  25 वर्ष निर्धारित है।

आरक्षित वर्ग को नियमानुसार ऊपरी आयु सीमा में छूट प्रदान की गई है। आयु की गणना 15 मई, 2014 से की जाएगी।

आवेदन शुल्क के तौर पर सामान्य उम्मीदवार को 50 रुपये निर्धारित प्रक्रिया के तहत जमा कराना होगा, वहीं महिला समेत आरक्षित वर्ग को आवेदन शुल्क से मुक्त रखा गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

यह है शैक्षिक योग्यता एवं वेतनमान

Recruitment of Constables in ITBP

इन पदों के लिए आवेदन करने वाला उम्मीदवार शैक्षिक तौर पर केंद्र अथवा राज्य सरकार द्वारा मान्यता प्राप्त किसी शिक्षा बोर्ड से दसवीं कक्षा पास की हो।

वेतनमान के तहत कांस्टेबल के इन पदों पर च‌यनित उम्मीदवार को 5200-20200 रुपये तथा ग्रेड पे 2000 रुपये दिया जाएगा।

विज्ञापन

इस प्रकार करें आवेदन

Recruitment of Constables in ITBP

आवेदन पत्र को अभ्यर्थी निर्धारित प्रारूप में भरकर तथा समस्त दस्तावेजों को संलग्न कर निर्धारित पते पर भेजें। आवेदन की अंतिम तिथि 15 मई, 2014 है।

अन्य आवश्यक जानकारी व निर्देश के लिए उम्मीदवार आईटीबीपी की वेबसाइट http://itbpolice.nic.in/eKiosk/frmRecrtmntAdMain.aspx या http://www.freejobalert.com/wp-content/uploads/2014/02/Notification-ITBP-Constable-Posts.pdf पर लॉग ऑन करें।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Job Alert News in Hindi related to government jobs, other jobs, job alert, career, new job, latest jobs notifications in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Jobs and more Hindi News.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed