फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Jobs Archives ›   Recruitment of clerks in Finance ministry

क्लर्क बनने का मौका, 26 अप्रैल तक करें आवेदन

Sat, 12 Apr 2014 02:14 PM IST
Updated Sat, 12 Apr 2014 02:14 PM IST
विज्ञापन
Recruitment of clerks in Finance ministry

भारत सरकार के रक्षा मंत्रालय में क्लर्क के रिक्त पदों को भरने के लिए विज्ञप्ति जारी की गई है। निम्न श्रेणी लिपिक के पदों पर निर्धारित शैक्षिक एवं आयु संबंधी योग्यता रखने वाले उम्मीदवारों से आवेदन मंगाए गए हैं।

विज्ञापन


शैक्षिक योग्यता के तहत इस पद के लिए आवेदन करने वाला उम्मीदवार किसी मान्यताप्राप्त शिक्षा बोर्ड या विश्वविद्यालय से 12वीं कक्षा पास की हो। उम्मीदवार कंप्यूटर पर अंग्रेजी टंकण में 35 शब्द प्रति मिनट और हिंदी टंकण में 30 शब्द प्रति मिनट की दक्षता रखता हो।
विज्ञापन

18 से 27 वर्ष तक के युवा पाएं आकर्षक वेतनमान

Recruitment of clerks in Finance ministry

आयु सबंधी योग्यता के तहत इन पदों के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों की न्यूनतम आयु सीमा 18 वर्ष तथा अधिकतम आयु सीमा 27 वर्ष है। आयु की गणना 26 अप्रैल, 2014 से की जाएगी।

आरक्षित वर्ग को नियमानुसार आयु सीमा में छूट प्रदान की गई है। वेतनमान के तौर पर इन पदों पर चयनित उम्मीदवारों को 5200-20200 रुपये तथा ग्रेड पे 1900 रुपये दिया जाएगा।

इन पदों के लिए यह है आवेदन प्रक्रिया

Recruitment of clerks in Finance ministry

इन पदों के लिए आवेदन पत्र को निर्धारित प्रारूप में भरकर तथा समस्त शैक्षिक प्रमाण पत्रों की सत्यापित प्रतियां सलग्न कर 'नियंत्रक, गुणता आश्वासन नियंत्रणालय (वाहन), पोस्ट बॉक्स नं.2, औरंगाबाद रोड, अहमदनगर-414003' के पते पर भेजें।

आवेदन पत्र 26 अप्रैल, 2014 तक दिए गए पते पर पहुंच जाना चाहिए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Job Alert News in Hindi related to government jobs, other jobs, job alert, career, new job, latest jobs notifications in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Jobs and more Hindi News.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed